palmistry reading money line remedies in hindi dhan rekha kaise dekhe Palmistry: बार-बार होने वाले खर्चे से हो गए हैं परेशान? जिम्मेदार है आपके हाथ की ये रेखा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Palmistry: बार-बार होने वाले खर्चे से हो गए हैं परेशान? जिम्मेदार है आपके हाथ की ये रेखा

हाथ में कई ऐसी रेखाएं होती है जिसे हम अपनी जिंदगी की खुली किताब कह सकते हैं। ये हमारे बारे में काफी कुछ बताती हैं। आज जानेंगे धन रेखा के बारे में…

Tue, 13 Jan 2026 08:11 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Palmistry: बार-बार होने वाले खर्चे से हो गए हैं परेशान? जिम्मेदार है आपके हाथ की ये रेखा

हाथ की रेखाएं हमारे बारे में काफी कुछ बता सकती हैं। कुंडली में नक्षत्र और ग्रहों की दशा के हिसाब से चीजों का अनुमान लगाया जाता है। वहीं हस्तरेखा शास्त्र में लोग हाथ की रेखाओं की स्थिति से पता लगा सकते हैं कि हमारी जिंदगी के हर पहलू में चीजें कैसी होने वाली हैं? इन रेखाओं की मदद से किसी भी व्यक्ति के नेचर, हेल्थ, आर्थिक स्थिति, करियर और रिश्तों के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। इन चीजों के लिए हाथ में अलग-अलग रेखाएं होती हैं। इन रेखाओं की बनावट ही काफी बातें बयान कर देती हैं। कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि लगातार मेहनत और अच्छी-खासी कमाई के बाद भी पैसा नहीं बचता है। ऊपर से खर्चे भी बढ़ते जाते हैं। ऐसे में बचत के नाम पर कुछ नहीं हो पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसके पीछे हाथ की एक रेखा जिम्मेदार होती है। नीचे विस्तार में जानें इस बारे में...

कहां होती है धन रेखा?

हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि धन रेखा की बनावट से किसी भी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को समझा जा सकता है। साथ ही ये भी पता लगाया जा सकता है कि भविष्य में उसकी स्थिति कैसी रहने वाली है। सबसे पहले तो जानते हैं कि धन रेखा आखिर कहां होती है? बता दें कि धन रेखा को मनी लाइन के नाम से भी जानते हैं। ये हमारी हथेली की सबसे छोटी उंगली जिसे कनिष्ठा भी कहते हैं। इसके ठीक नीचे बुध पर्वत से शुरु होती है। अगर ये रेखा थोड़ी भी कटी हुई है या फिर कहीं से टूटी हुई होती है तो ऐसा माना जाता है कि पैसा तो आता है लेकिन वो किसी ना किसी वजह से रुकेगा नहीं। मतलब कि कमाई और बचत का बैलेंस गड़बड़ाता है। वहीं जब ये स्पष्ट होती है तो माना जाता है कि ऐसे इंसान की आर्थिक स्थिति भी सही रहती है और वह समय-समय पर बचत भी करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 14 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: रात को सोने से पहले क्यों धो लेने चाहिए जूठे बर्तन? जानें नियम

करना चाहिए ये उपाय

अगर आपकी धन रेखा सही नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। अगर कोई चीज खराब होती है तो उसे ठीक करने के कई उपाय भी होते हैं। अगर धन रेखा खराब है तो इसके कुछ ज्योतिषीय उपाय हैं। ऐसे लोगों को केले के पेड़ की पूजा करने के लिए कहा जाता है। साथ ही अगर ऐसे लोग दान-पुण्य का काम सही तरीके से करें तो इनकी स्थिति बेहतर हो सकती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विज्ञान विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!