palmistry little finger down side hath me budh parvat kaisa hona chahiye Palmistry: बिजनेस सफल होगा या नहीं? राज खोलेगा छोटी उंगली के नीचे वाला हिस्सा
More

Palmistry: बिजनेस सफल होगा या नहीं? राज खोलेगा छोटी उंगली के नीचे वाला हिस्सा

Palmistry in Hindi: हस्तरेखा विज्ञान में कई ऐसी रेखाओं का जिक्र है जो जिंदगी के उतार-चढ़ाव को क्लियरली बताता है। आज बात करेंगे छोटी उंगली और इसके निचले हिस्से में बने बुध पर्वत की। इस रेखा के जरिए आसानी से पता चल जाता है कि बिजनेस सफल होगा या नहीं?

Tue, 2 Sep 2025 03:15 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Palmistry: बिजनेस सफल होगा या नहीं? राज खोलेगा छोटी उंगली के नीचे वाला हिस्सा

इंसान का जिंदगी में सफल होने ना होने के पीछे कई फैक्टर काम करते हैं। मेहनत के बिना कोई भी चीज हासिल नहीं हो सकती है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सिर्फ भाग्य के चलते ही सफलता मिलती है। कई लोग बिजनेस में हाथ आजमाने की बात करते हैं और इस उलझन में होते हैं कि आखिर वो जैसा सोच रहे हैं, वैसा हो पाएगा या नहीं। बता दें कि मेहनत और भाग्य के अलावा हाथ की लकीरें भी काफी कुछ बयान करती हैं। अगर कोई शख्स बिजनेस करने का मन बना रहा है तो उसे सबसे पहले अपनी छोटी उंगली का निचला हिस्सा देखना चाहिए।

क्या है निचले हिस्से में?

बता दें कि हाथ में छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। इस पर्वत का संबंध बुद्धि, बिजनेस और धन-संपत्ति से होता है। जिस किसी के हाथ में ये पर्वत स्पष्ट हो तो समझ जाइए कि उसे बिजनेस में अच्छी ग्रोथ मिलेगी। अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स के चलते ऐसे लोग लोगों के बीच जल्द ही फिट भी बैठ जाते हैं और लोग इन्हें खूब पसंद भी करते हैं। अगर इस पर्वत की रेखाएं उलझी, कटी हुई या फिर टेढ़ी-मेढ़ी होती हैं तो ऐसे लोगों की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। जिंदगी में ऐसे लोग काफी स्ट्रगल करते हैं। साथ ही इनका करियर भी स्थिर नहीं होता है।

ऐसे लोगों में होती है कॉन्फिडेंस की कमी

बात की जाए छोटी बाली उंगली की तो अगर ये लंबी है और रिंग फिंगर के बराबर है तो ऐसे लोग बातों में माहिर होते हैं। ये लोग राजनीति और पब्लिक रिलेशन की फील्ड में खूब नाम कमाते हैं। वहीं अगर ये उंगली छोटी होती हैं तो ऐसे लोग खुलकर सामने नहीं आ पाते हैं। इनमें कॉन्फिडेंस की काफी कमी होती है। ऐसे में ये लोग जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)