marriage line in palmistry signs of love or arranged marriage Marriage Line in Palmistry: लव या फिर अरैंज? हाथ की ये रेखा बताती है कैसी होगी आपकी शादी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Marriage Line in Palmistry: लव या फिर अरैंज? हाथ की ये रेखा बताती है कैसी होगी आपकी शादी

हाथ की रेखा को पढ़कर ही आप अनुमान लगा सकते हैं कि आपकी शादी अरैंज होने वाली है या लव। नीचे विस्तार से जानें कि किस तरह से मैरिज लाइन को पढ़ा जाए कि चीजें आसानी से समझ आ जाएं।

Wed, 14 Jan 2026 12:51 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Marriage Line in Palmistry: लव या फिर अरैंज? हाथ की ये रेखा बताती है कैसी होगी आपकी शादी

Marriage Line in Palmistry: हमारी हथेली में ही सारे राज छिपे होते हैं। हथेली की हर एक रेखा हमारे भविष्य से जुड़ी जानकारियां दे सकती है। इन रेखाओं की मदद से हम अपनी लव लाइफ से लेकर करियर से जुड़े राज पता कर सकते हैं। साथ ही इनकी मदद से आर्थिक स्थिति का भी पता कर सकते हैं। इनके लिए हाथ में अलग-अलग रेखाएं हैं। वहीं बात करें शादी की तो इसके लिए हमारे हाथ में मैरिज लाइन होती है। इसकी मदद से हम आसानी से पता कर सकते हैं कि शादी लव होगी या अरैंज।

हस्त रेखा

कहां होती है मैरिज लाइन?

पामिस्ट्री यानी हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि हमारे हाथ में मैरिज लाइन सबसे छोटी उंगली के नीचे होती है। हमारी छोटी उंगली के ठीक नीचे बुध पर्वत होता है। इस पर्वत से ही हमारी मैरिज लाइन जुड़ी होती है। इस पर्वत से बाहर से अंदर की ओर आने वाली रेखा ही मैरिज लाइन होती है। इस एक रेखा की मदद से हम किसी की भी शादी का हाल जान सकते हैं। साथ ही आसानी से पता लगाया जा सकता है कि सामने वाले इंसान की शादी उसकी पसंद से होगी या फिर घरवालों की पसंद से।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: लोगों को जज करने में माहिर होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: घर या ऑफिस में घोड़े की तस्वीर रखने के 5 फायदे, ना करना ये गलती

कैसे चला कि होगी लव मैरिज?

अगर हथेली में मौजूद मैरिज लाइन पर वर्ग का निशान होता है, तो माना जाता है कि इस व्यक्ति की शादी उसकी पसंद से ही होगी। शर्त ये है कि ये लाइन क्लियर होनी चाहिए। वहीं अगर ये लाइन आड़ी-तिरछी या कटी हुई हो तो माना जाता है कि शादी में काफी दिक्कतें आएंगी। अगर ये लाइन क्लियर और एकदम सीधी होती है तो अरैंज मैरिज ही होती है। इस तरह से आसानी से इस बात को समझा जा सकता है कि किसी की शादी कैसी होने वाली है या किसी की शादीशुदा जिंदगी कैसी है। वहीं शुक्र पर्वत की मदद से भी लव मैरिज के बारे में पता लगाया जा सकता है। अगर किसी की हथेली में शुक्र पर्वत बहुत क्लियर और उभरा हुआ है तो लव मैरिज की संभावना होती ही होती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!