palmistry shani parvat gives goodluck and badluck both heres how Palmistry: हाथ में शनि पर्वत हो ऐसा तो चमक जाती है किस्मत, नहीं होती है पैसों की कमी
More

Palmistry: हाथ में शनि पर्वत हो ऐसा तो चमक जाती है किस्मत, नहीं होती है पैसों की कमी

Palmistry in Hindi: हाथों की रेखाओं से किसी भी व्यक्ति की कुंडली देखे बिना उसके बारे में काफी चीजें बताई जा सकती है। वहीं हथेली में मौजूद शनि पर्वत भी काफी चीजें बताता है। विस्तार से जानिए कि किस तरह का शनि पर्वत सफलता के शिखर पर पहुंचा देता है।

Tue, 19 Aug 2025 02:34 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Palmistry: हाथ में शनि पर्वत हो ऐसा तो चमक जाती है किस्मत, नहीं होती है पैसों की कमी

किसी भी व्यक्ति के बारे में उसकी बर्थडेट और कुंडली के जरिए काफी कुछ जाना जा सकता है। वहीं हस्तरेखा शास्त्र के लिए इसकी भी जरूरत नहीं होती है। हथेली की रेखाओं और बनावट के जरिए किसी भी इंसान के बारे में जान सकते हैं। हथेली में कई ऐसे निशान और रेखाएं होती हैं जो किसी की भी कुंडली निकालकर रख देती हैं। आज बात करेंगे हथेली पर बने शनि पर्वत की। बता दें कि शनि पर्वत या तो इंसान को सफलता के शिखर पर पहुंचा देता है या फिर उसे नीचे पटक देता है। चलिए जानते हैं कि किस तरह का शनि पर्वत किसी भी इंसान को ऊपर तक उठा सकता है?

कहां होता है शनि पर्वत: शनि पर्वत हमारी मध्यमा उंगली के ठीक नीचे होती है। इस पर्वत के जरिए कर्म, भाग्य और लाइफ में आने वाले हर अप्स एंड डाउन को समझा जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत शुभ स्थिति में होता है तो उसके पास अथाह पैसा आता है। हर क्षेत्र में ऐसे लोगों को सफलता मिलती है। अगर ये अच्छी तरह से विकसित और उभरा हुआ होता है तो ऐसा व्यक्ति काफी भाग्यशाली होता है। अगर ये बहुत ज्यादा विकसित हो जाए तो ऐसे व्यक्ति को समझ पाना थोड़ा मुश्किल सा हो जाता है।

नहीं शुभ होता है ऐसा निशान: शनि पर्वत की बनावट हर हाथ में अलग-अलग होती है। कुछ बनावट व्यक्ति की जिंदगी को संवार देते हैं वहीं कुछ बुरे संकेत भी देते हैं। अगर किसी के शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान है तो ये शुभ नहीं माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से हाथ के शनि पर्वत पर ऐसा निशान होना एक्सीडेंट और चोरी-डकैती का संकेत देता है। ऐसे लोगों को गाड़ी वगैरह चलाते वक्त भी खूब सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं बुरा समय टालने के लिए शनि मंत्र का जाप करना भी सही रहेगा। वहीं जिन पर शनि की साढ़ेसाती है वो लोग मध्यमा उंगली में घोड़े की नाल वाला छल्ला पहन लेंगे तो ये उनके लिए शुभ फल ले आएगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)