Palmistry: लव स्टोरी का होता है बुरा अंत, राज खोलती है हाथ की ये लकीर
Palmistry In Hindi: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हाथ की रेखाएं जिंदगी में आने वाले हर उताव-चढ़ाव की तस्वीर लिए हुए होती हैं। इन रेखाओं की मदद से शादी, करियर, बच्चे, हेल्थ और लव लाइफ से जुड़े कई राज जान सकते हैं। नीचे जानें कि लवलाइफ और शादी वाली रेखाएं कैसी होती हैं और इनके पीछे का राज क्या होता है?

हाथ की लकीरें किसी भी व्यक्ति की जिंदगी की किताब खोलकर रख देती हैं। इन लकीरों को पढ़कर किसी भी व्यक्ति को करीब से जाना जा सकता है। हथेली में हमारे भाग्य, करियर और शादी से जुड़ी कई रेखाएं होती हैं। विवाह रेखा यानी कि मैरिज लाइन को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस रेखा की मदद से किसी भी व्यक्ति के रिश्तों को लेकर जानकारी मिल सकती है। हथेली में कनिष्ठा उंगली के ठीक नीचे ही हमारी मैरिज लाइन होती है। आसान भाषा में इसे प्रेम रेखा और लव लाइन भी कहा जाता है। इसी रेखा के जरिए पता चल पाता है कि किसी व्यक्ति का रिलेशनशिप या फिर शादीशुदा लाइफ कैसी होगी? ये रेखा अपनी बनावट के हिसाब से बता देती है कि प्यार में मामले में कोई कितना लकी होगा?
टूटी हुई रेखा का मतलब
अगर किसी के हाथ में मैरिज लाइन क्लियर नहीं है और ये टूटी हुई है तो ये अच्छी बात नहीं है। ये लाइन ही चीख-चीखकर बोल देती है कि रिश्ते में क्या-क्या दिक्कतें आने वाली हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार ऐसी रेखा ये संकेत करती है कि लव लाइफ में कई बाधाएं आएंगी। इसी के साथ ऐसे लोगों को प्यार में बार-बार धोखा ही मिलता है। टूटी हुई रेखा ये संकेत भी देती है कि कितना भी हाथ-पैर मार लिया जाए लेकिन लव मैरिज के योग कभी नहीं बनेंगे। ऐसे में रिश्ते का अंत दर्दनाक ही होता है।
ऐसे बनते हैं अच्छे योग
अगर मैरिज लाइन मिलान हथेली में मौजूद सूर्य रेखा से होती है तो ये शुभ संकेत देती है। ऐसी रेखा बताती है कि व्यक्ति की शादीशुदा जिंदगी काफी खुशहाल रहेगी। अगर ऐसे लोगों को लव मैरिज करनी है तो इनके लिए सारे रास्ते आसानी से खुल जाते हैं। साथ ही इनकी शादी भी अच्छे घर में होती है, जहां सुख-शांति की कोई कमी नहीं होती है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन