numerology people born on these dates should worship the sun surya dev ko arg dene ke fayde Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को सूर्यदेव को देना चाहिए अर्घ्य, मिलते हैं ये 3 लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को सूर्यदेव को देना चाहिए अर्घ्य, मिलते हैं ये 3 लाभ

न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से कुछ विशेष तारीखों पर जन्मे लोगों को सूर्यदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। नीचे विस्तार से पढ़ें इसके बारे में। साथ ही जानें कि सूर्य को अर्घ्य देने से क्या लाभ मिलते हैं?

Sat, 31 Jan 2026 01:09 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को सूर्यदेव को देना चाहिए अर्घ्य, मिलते हैं ये 3 लाभ

Suryadev Puja: न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में नंबर बहुत महत्व होता है। इसे हिंदी में अंकशास्त्र के नाम से जाना जाता है। इस शास्त्र में 1 से लेकर 9 मूलांक के बारे में वर्णन है। इनकी मदद से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव को समझा जा सकता है। इन मूलांकों के आधार पर ही लोगों के लिए भविष्यवाणी भी की जाती है। मूलांक किसी भी व्यक्ति के बर्थडेट का योग होता है। अंकशास्त्र के हिसाब से हर एक मूलांक का संबंध किसी ना किसी ग्रह से जरूर होता है। आज बात करेंगे उस मूलांक की जिस पर सूर्यदेव की कृपा हमेशा रहती है। नीचे जानें कि किन तारीखों पर जन्मे लोगों पर सूर्यदेव का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है और ऐसे लोगों को सूर्यदेव की पूजा कैसे करनी चाहिए?

इन तारीखों पर जन्मे लोग करें सूर्यदेव की पूजा

सूर्य देव की पूजा अगर नियमित रूप से की जाए तो कई लाभ मिलते है। सबसे पहले जानते हैं कि इन लोगों को हमेशा सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए। अंकशास्त्र के हिसाब से मूलांक 1 वालों को हमेशा सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए। इन लोगों को हर दिन नियमित रूप से सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इस मूलांक की कैटेगरी में वो लोग आते हैं, जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है। इन लोगों का ग्रह स्वामी ही सूर्य है। ऐसे में सूर्यदेव की पूजा-अर्चना इन्हें जरूर करनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोगों का शिवजी से है खास कनेक्शन, करें ये उपाय
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग फरवरी में रहें सतर्क, जान लें उपाय
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 1 वालों के लिए लकी नहीं हैं ये महीने, रहें सतर्क
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोगों से ही शेयर करें अपने सीक्रेट्स
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इस तारीख पर जन्मे लोगों की अच्छाई का फायदा उठाते हैं लोग

सूर्य को अर्घ्य देने से लाभ

जो लोग नियमित रूप से सूर्यदेव को जल अर्पित करते हैं, उन्हें कई लाभ मिलते हैं। सबसे पहले इससे धीरे-धीरे कॉन्फिडेंस बढ़ता है। अगर आप ये चीज रोज करना शुरु कर देंगे तो अपने करियर में खूब ग्रोथ देखेंगे। इसके अलावा समाज में खूब नाम मिलता है और सुख-शांति की भी प्राप्ति होती है। मूलांक 1 वालों को ये जरूर करना चाहिए। वहीं अगर आपका मूलांक 1 नहीं है तो भी इस उपाय को जरूर करना चाहिए। इसकी मदद से जिंदगी में नेगेटिविटी कम होती जाती है और मन में सिर्फ पॉजिटिव बातें ही आती हैं। सूर्यदेव को अर्घ्य देने का सही तरीका है कि एक तांबे के बर्तन में साफ जल ले लें। इसके बाद इसमें लाल फूल और अक्षत मिला दें। फिर इसे सूर्यदेव को अर्पित करें। इस दौरान ॐ सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप जरूर करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!