numerology people born on these dates should stay alert in february Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग फरवरी में रहें सतर्क, सावधानी बरतने से नहीं होगा खतरा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग फरवरी में रहें सतर्क, सावधानी बरतने से नहीं होगा खतरा

फरवरी का महीना शुरू होने को है। हालांकि मूलांक के हिसाब से बात करें तो कुछ विशेष तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए ये ज्यादा फेवरेवल नहीं होगा। ऐसे में जानते हैं कि ये लोग कौन हैं और उनके लिए क्या उपाय हैं?

Tue, 27 Jan 2026 02:17 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग फरवरी में रहें सतर्क, सावधानी बरतने से नहीं होगा खतरा

ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंकशास्त्र की मदद से भी भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। अंकशास्त्र यानी न्यूमेरेलॉजी में मूलांक की मदद से ये काम करते हैं। मूलांक आप अपने जन्मतिथि के योग से निकाल सकते हैं। मूलांक के जरिए किसी के भी स्वभाव और पर्सनैलिटी को सही से समझा जा सकता है। अगर आपको अपना मूलांक पता है तो आप इसकी मदद से ये भी जान सकते हैं कि ये साल आपके लिए कैसा होगा। आज बात करेंगे उस मूलांक के बारे में जिसके लिए आने वाला महीना यानी फरवरी फेवरेवल नहीं होगा। नीचे जानें इस मूलांक के बारे में...

इस मूलांक के लोग रहें सतर्क

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार साल 2026 में फरवरी का महीने मूलांक 4 वालों के लिए कुछ खास नहीं जाने वाला है। इस मूलांक में वो लोग आते हैं, जिनका जन्म 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को होता है। इस मूलांक के जातकों का ग्रह स्वामी राहु होता है। राहु की वजह से ये मेहनत करते से नहीं डरते हैं और डिस्प्लिन में रहना पसंद करते हैं। हालांकि फरवरी के महीने में इन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। इस महीने मूलांक 4 वालों को कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। साथ ही इस महीने अपनी सेहत का पूरा-पूरा ध्यान रखना चाहिए। इस महीने में कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें क्योंकि समय फेवर में नहीं होगा तो नुकसान होने का खतरा ज्यादा हो सकता है।

मूलांक 4 वालों के लिए उपाय

साल 2026 में मूलांक 4 वालों को कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। अगर ऐसा करेंगे तो ये साल फेवर में ज्यादा रह सकता है। इस साल मूलांक 4 वाले लोग नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही अगर ये लोग हर बुधवार व्रत रखेंगे तो और भी फायदा हो सकता है। बुधवार के दिन भगवान गणेश को दुर्वा जरूर अर्पित करें। इससे इस मूलांक के जातकों की हर इच्छा धीरे-धीरे पूरी हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 1 वालों के लिए लकी नहीं हैं ये महीने, रहें सतर्क
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: 2026 में खतरनाक हो सकते हैं ये महीने, जानें कब-कब रहना है सावधान?
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: रिश्ते को टाइम पास नहीं समझते हैं इन तारीखों पर जन्मे हुए लोग
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: पति का लकी चार्म बनती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग

इन चीजों पर भी दें ध्यान

इन लोगों को रोजाना गाय को जरूर भोजन करवाना चाहिए। साथ ही मूलांक 4 वाले साल 2026 में नेगेटिव सोच वालों से जितना दूर रहेंगे, इनके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। ऐसे में फरवरी के महीने को अपने फेवर में लाने के लिए इन उपायों को अभी से शुरू कर देना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!