Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों पर होती है शिवजी की कृपा, बस कर लें चांदी से जुड़ा ये उपाय
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक ऐसे हैं जिन पर भोलेनाथ खूब मेहरबान होते हैं। इन लोगों को शिवजी हर विपदा से निकाल लेते हैं। साथ ही अपनी कृपा बरसाते हुए कई चीजों का वरदान देते हैं। नीचे चेक करें कहीं लिस्ट में आपका मूलांक तो नहीं है?

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक के आधार पर जान सकते हैं कि हम पर किस भगवान की कृपा सबसे ज्याद रहती है। इस शास्त्र में बताया गया है कि हमारे जन्म की तिथि हमारा भविष्य तय करती है। इसे ही मूलांक कहते हैं। इसकी ही मदद से आप किसी के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। आज जानेंगे कि आखिर ऐसे कौन से मूलांक हैं, जिस पर भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। नीचे जानें कि किन-किन तारीखों पर जन्मे हुए लोगों का कनेक्शन भोलेनाथ के साथ होता है?
इन 3 मूलांकों पर बरसती है भगवान शिव की कृपा
1मूलांक 2
ये मूलांक उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है। ग्रह स्वामी चंद्रमा होने की वजह से भगवान शिव की इन पर दयादृष्टि बनी रहती है। शिवजी को चंद्रमा को प्रिय है। ऐसे में मूलांक 2 वालों का वह हमेशा ख्याल रखते है। ये लोग बड़ी से बड़ी विपदा से आसानी से बाहर आ जाते हैं। भगवान शिव के चलते इनकी जिंदगी में अच्छी नियत वाले लोग होते हैं। ये संख्या कम ही हो लेकिन इनकी वजह से ये लोग काफी पॉजिटिव रहते हैं। वहीं मूलांक 2 वाले लोग भी काफी स्पिरिचुअल होते हैं।
2मूलांक 7
मूलांक 7 वाले भी इस लिस्ट में आते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। इन लोगों पर भी भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन लोगों का ग्रह स्वामी केतु होता है। भगवान शिव के साथ मूलांक 7 वाले काफी जुड़ाव महसूस करते हैं। उन्हें खूब मानते हैं और पूजते हैं। इनकी भक्ति से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं और इन्हें हमेशा सुख-समृद्धि और उन्नति का वरदान देते हैं।
3मूलांक 9
इस मूलांक पर भी भगवान शिव मेहरबान होते हैं। मूलांक 9 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है। इन लोगों का ग्रह स्वामी मंगल होता है। भगवान शिव का इनके साथ भी गहरा कनेक्शन होता है। ऊपर दी गई तारीखों पर जन्मे लोग अगर नियमित रूप से भगवान शिव को पूजे तो उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही शिवजी की कृपा के चलते इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है।म
4मूलांक 2 वाले करें ये उपाय
मूलांक 2 का कनेक्शन शिवजी के साथ गहरा होता है। ग्रह स्वामी चंद्रमा होने के नाते इनका मूड कई बार बदलता है। इसी वजह से ये बैचेनी भी महसूस करने लगते हैं। ऐसे में मूलांक 2 वाले जातक चांदी से जुड़ा एक आसान सा उपाय कर सकते हैं। इन लोगों को चांदी की चैन या फिर ब्रेसलेट पहननी चाहिए। इसका अलावा चांदी के ग्लास में पानी पीने से भी इन लोगों को खूब फायदा होगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन