Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों से ही शेयर करें अपने सीक्रेट्स, नहीं तोड़ते हैं भरोसा
न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से कुछ ही मूलांक ऐसे हैं जिन पर भरोसा किया जा सकता है। तो चलिए आज जानते हैं कि आखिर हम आंख मूंदकर किसे अपना सीक्रेट बता सकते हैं?

कई बार ऐसा होता है ना कि दिल के बोझ को कम करने के लिए हम अपनी बातों को किसी के साथ शेयर करना चाहते हैं। ऐसे में हम चाहते हैं कि सामने वाला इंसान भरोसेमंद हो लेकिन कई बार हमसे पहचानने में गलती हो जाती है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो अगर आप मूलांक और न्यूमेरेलॉजी की दुनिया के बारे में थोड़ा सा भी जान लेंगे तो आपका भरोसा दोबारा कोई नहीं तोड़ पाएगा। न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में मूलांक (जन्मतिथि का योग) के हिसाब से आप किसी के भी स्वभाव और हिडेन थॉट्स को समझ सकते हैं। आज बात करेंगे उन लोगों की जिन पर आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं और दिल खोलकर अपने सीक्रेट्स शेयर किए जा सकते हैं।
सीक्रेट कीपर होते हैं ये लोग
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुल ऐसे 3 मूलांक हैं जिन पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है। इस लिस्ट में मूलांक 2, 3 और 6 हैं। बता दें कि जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। वहीं 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 3 होता है। बात की जाए मूलांक 6 की तो इस कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है। ये सारे लोग सीक्रेट कीपर होते हैं और किसी के भी सीक्रेट को दूसरों से शेयर नहीं करते हैं। ऐसे में इनसे दिल की बात बिना किसी भी फिल्टर के बताई जा सकती है।
इन लोगों से रहें सतर्क
वहीं शास्त्र में कुछ ऐसे भी मूलांक बताए गए हैं जो शातिर होते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को थोड़ा शातिर और चालाक बताया जाता है। दरअसल राहु के प्रभाव की वजह से ये काफी सोच-विचार करते हैं और अपना दिमाग लगाते हैं। मूलांक 4 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को होता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन