numerology 3 dangerous and critical mothns for mulank 1 in 2026 Numerology: मूलांक 1 वालों के लिए लकी नहीं हैं ये महीने, संभलकर लें कोई भी फैसला, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: मूलांक 1 वालों के लिए लकी नहीं हैं ये महीने, संभलकर लें कोई भी फैसला

मूलांक 1 वाले जातकों के लिए साल 2026 वैसे तो अच्छा ही जाने वाला है हालांकि कुछ महीने ऐसे हैं जिसमें इन्हें सतर्क रहना चाहिए। नीचे जानें इन महीनों के बारे में और साथ ही जानें 2026 के लिए कुछ आसान से उपाय…

Fri, 23 Jan 2026 03:49 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: मूलांक 1 वालों के लिए लकी नहीं हैं ये महीने, संभलकर लें कोई भी फैसला

Numerology Number 1: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के जरिए अपने बारे में काफी कुछ समझ सकते हैं। अगर आप अपना मूलांक जानते हैं तो अपने से जुड़ी कई चीजों को जान सकते हैं। आज बात करेंगे अंकशास्त्र के पहले मूलांक यानी न्यूमेरेलॉजी नंबर 1 की। बता दें कि साल 2026 सभी के लिए काफी हद तक पॉजिटिव रहने वाला है लेकिन कुछ महीने ऐसे भी होंगे, जिसमें सतर्क रहना जरूरी है। नीचे विस्तार से जानें कि मूलांक 1 वालों को 2026 के किन-किन महीनों में सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है? साथ ही जानें इस साल के लिए आसान से उपाय ताकि आपके रास्ते में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएं।

इन महीनों में रहें सतर्क

न्यूमेरेलॉजी में मूलांक 1 वालों को काफी खास माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। दरअसल इस मूलांक के जातकों पर सूर्यदेव की असीम कृपा होती है। ऐसे में ये बाकी मूलांक से हटकर होते हैं। सूर्यदेव की एनर्जी के चलते ही ये लोग हर क्षेत्र में झंडे गाड़ते हैं। हालांकि 2026 के कुछ महीनों में इन्हें सतर्कता जरूर बरतनी चाहिए। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार इन लोगों को अप्रैल, जून और जुलाई के महीने में थोड़ा संभलकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। ये तीन महीने हो सकता है कि मूलांक 1 वालों की जिंदगी में नेगेटिविटी लेकर आएं। ऐसे में संभलकर चलना ही सही होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: रसोईघर में यहां रखें गैस चूल्हा, घर में नहीं आएगी नेगेटिविटी
ये भी पढ़ें:प्रदोष व्रत 2026: 30 या 31 जनवरी कब है माघ मास का अगला प्रदोष व्रत?
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: दिन में धारण नहीं करना चाहिए मोती? जान लें पहनने का सही तरीका

2026 के लिए उपाय

मूलांक 1 वाले जातक साल 2026 में कुछ उपाय के जरिए चीजों को अपने फेवर में ला सकते हैं। इन लोगों को रोजाना सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए। रोज सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देने से इन लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही भगवान हनुमान की पूजा करने से भी इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी। इन लोगों के लिए रविवार, सोमवार, मंगलवार के अलावा गुरुवार दिन सही रहने वाला है। ऐसे में बड़े फैसले इस दिन ही करें। अगर मूलांक 1 वाले लोग आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करेंगे तो भी इन्हें खूब लाभ मिलने वाला है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!