numerology people take advantage of the kindness of those born on these dates Numerology: इस तारीख पर जन्मे लोगों की अच्छाई का फायदा उठाते हैं लोग, numerology in hindi - Hindustan
More

Numerology: इस तारीख पर जन्मे लोगों की अच्छाई का फायदा उठाते हैं लोग

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की मदद से आप समझ सकते हैं कि सामने वाला इंसान कैसा है? आज बात करेंगे उस मूलांक की जिसकी अच्छाई का फायदा लोग बड़ी ही आसानी से उठा लेते हैं।

Wed, 21 Jan 2026 07:41 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: इस तारीख पर जन्मे लोगों की अच्छाई का फायदा उठाते हैं लोग

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार हर किसी के जन्मतिथि का विशेष महत्व है। अगर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पता है तो हम उसके बारे में काफी कुछ समझ सकते हैं। न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में मूलांक के आधार पर ही हर चीज का आंकलन किया जाता है। अगर आप अपने जन्म की तारीख के अंकों को जोड़ करेंगे तो उससे आपको आपका मूलांक पता चल जाएगा। मूलांक के आधार पर आप किसी की पर्सनैलिटी, स्वभाव और भविष्य का पता लगा सकते हैं। आज बात करेंगे उस मूलांक की जिसका फायदा अक्सर लोग उठा लेते हैं। नीचे इनके बारे में जानें विस्तार से...

आखिर कौन सा है ये मूलांक

शास्त्र के हिसाब से मूलांक 7 वाले जातक काफी बुद्धिमान होते हैं और इनकी क्रिएटिविटी अलग ही लेवल पर होती है। स्वभाव से ये लोग काफी सौम्य होते हैं। हालांकि लोग इनकी अच्छाई और भरोसे का फायदा बार-बार उठा लेते हैं। यही वजह है कि धीरे-धीरे ये अपने लिए बाउंड्री सेट करने लगते हैं और अपनी फ्रेंडलिस्ट में कुछ खास लोगों को ही रखते हैं। बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को होता है, उन्हीं का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह केतु होता है। ये लोग हर चीज को गहराई के साथ सोचते हैं। राइटिंग के साथ-साथ रिसर्च के काम में इनका मन खूब लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: 22 तारीख को जन्मे लोगों में होती हैं ये 2 बड़ी कमियां
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: रिश्ते को टाइम पास नहीं समझते हैं इन तारीखों पर जन्मे हुए लोग

मूलांक 7 वालों के लिए उपाय

इस मूलांक के लोगों की लाइफ अच्छी होती है लेकिन कभी-कभी कुछ अप्स एंड डाउन के चलते चीजें उलझने लगती हैं। ऐसे में मूलांक 7 वाले जातकों को नियमित रूप से भगवान गणेश को पूजना चाहिए। इसी के साथ इन लोगों को सफेद और हरे रंग का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। इसके अलावा मूलांक 7 वाले जातक शनि चालीसा के साथ-साथ भगवत गीता का पाठ नियमित रूप से करेंगे तो इन्हें खूब फायदा होगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)