Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को विदेश में मिलता है बड़ा मौका, करियर में खूब पाते हैं ग्रोथ
न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की मदद से ये भी जाना जा सकता है कि किसी को विदेश जाने का मौका मिलेगा या नहीं? आज जानिए आखिर किस-किस तारीख पर जन्मे लोगों को विदेश में काम करने का मौका आसानी से मिल जाता है?

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से किसी के भविष्य को जानने के लिए ग्रहों की स्थिति का सही-सही पता होना जरूरी होता है। वहीं अंक ज्योतिष में सिर्फ मूलांक के आधार पर ही सारी चीजों का पता लगाया जा सकता है। अंक ज्योतिष को न्यूमेरेलॉजी भी कहा जाता है। अगर आपको अपना मूलांक नहीं पता है तो अपनी जन्म की तिथि का योग करके आपको इसका पता चल जाएगा। मूलांक की मदद से ही आप ये भी जान सकते हैं कि आप अपनी जिंदगी में विदेश में काम करने का मौका पा सकते हैं या नहीं? आज जानते हैं कि न्यूमेरेलॉजी के अनुसार ऐसे कौन-कौन लोग हैं, जिन्हें विदेश में जाकर अच्छी कमाई करने का मौका मिलता है?
मूलांक 3
इस मूलांक के जातकों का ग्रह स्वामी बृहस्पति यानी गुरु होता है। गुरु की वजह से ये अच्छे सलाहकार बनते हैं और रिसर्च वगैरह के क्षेत्र में ये अच्छा काम करते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। इन्हें जॉब करते हुए ही विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। रिसर्च और एजुकेशन से जुड़ी फील्ड में इन्हें अच्छे मौके मिलते हैं। खास बात ये है कि ये अपने आपको किसी भी स्थिति में ढाल लेते हैं।
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों का ग्रह स्वामी बुध होता है। इनकी कम्युनिकेशन स्किल्स कमाल की होती हैं। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 5 वालों को विदेश से कई ऐसे अवसर मिलते हैं, जिसमें इनके ग्रोथ की अच्छी खासी संभावना होती है। मूलांक 5 उन लोगों को होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 को होता है। अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स की वजह से मूलांक 5 वाले अपनी बात सही से सामने रख पाते हैं और ज्यादा सोशल होने की वजह से इन्हें नौकरी आसानी से मिल जाती है।
मूलांक 9
लिस्ट में अगला नंबर मूलांक 9 वालों का है। जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के जातक मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं। ये लोग जो ठान लेते हैं, वो करके ही रहते हैं। मंगल ग्रह की वजह से ही इनमें लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूटकर भरी होती है। इनमें एक जिद होती है कि ये अपनी लाइफ की हर एक इच्छा को पूरा करके ही चैन की सांस लेंगे। इन्हें विदेश में काम करने का मौका मिलता है या तो किसी विदेशी कंपनी के साथ जुड़कर करियर में ग्रोथ पाते हैं। इस बात के ज्यादा चांस रहते हैं कि इन्हें विदेश में जाने का मौका मिलता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन