numerology mulank 1 people should stay away from those born on these dates Numerology: मूलांक 1 वालों की जिंदगी में जहर घोल सकते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, रहें दूर, numerology in hindi - Hindustan
More

Numerology: मूलांक 1 वालों की जिंदगी में जहर घोल सकते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, रहें दूर

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 1 वालों को कुछ चीजों पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए ताकि जिंदगी में मुश्किलें ना बढ़ें। नीचे विस्तार से जानें कि इन लोगों को किनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए?

Sat, 24 Jan 2026 12:30 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: मूलांक 1 वालों की जिंदगी में जहर घोल सकते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, रहें दूर

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की दुनिया ज्योतिष शास्त्र से एकदम अलग है। ज्योतिष शास्त्र में सब कुछ राशियों के आधार पर होता है। वहीं अंकशास्त्र में सारी चीजों का आंकलन मूलांक से होता है। मूलांक आपकी जन्मतिथि का ही योग है। आज बात करेंगे मूलांक 1 वालों के बारे में। बता दें कि ये मूलांक उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है। इन लोगों का ग्रह स्वामी सूर्य होता है और इनकी जिंदगी इस ग्रह से काफी प्रभावित दिखती है। सूर्य की एनर्जी की वजह से इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी हमेशा से रहती है। साथ ही ये लोग बेहद ही साहसी और कॉन्फिडेंट होते हैं। हालांकि इन्हें कुछ लोगों से जरूर बचकर रहना चाहिए।

इन लोगों से दूर रहें मूलांक 1 वाले

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 1 वाले जातकों को हमेशा मूलांक 4 और 8 वालों से दूर रहना चाहिए। मूलांक 4 की कैटेगरी में किसी भी महीने की 4, 13, 21 या फिर 30 तारीख को जन्मे हुए लोग आते हैं। वहीं मूलांक 8 की कैटेगरी में किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को जन्मे हुए लोग आते हैं। इन तारीखों पर जन्मे हुए लोगों से मूलांक 1 वालों को हमेशा दूर रहना चाहिए। ये लोग इनकी जिंदगी में जहर घोलने का काम कर सकते हैं। दरअसल इन लोगों के साथ मूलांक 1 वालों के हमेशा से ही वैचारिक मतभेद रहेंगे और ऐसा राहु और शनि के चलते होगा। ऐसे में इन लोगों के होते हुए काम में हमेशा बाधा ही आएगी तो ऐसे में इनके साथ साझेदारी वाले काम से भी बचना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: इस दिशा में हो ज्यादा खिड़कियां तो प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: ईशान कोण में ना बनवाएं ये 3 चीजें, घर में होगा खूब कलेश
ये भी पढ़ें:करियर में आ रही बाधाएं खत्म करेंगे शनिदेव, बस पहन लें लोहे की ये चीज

मूलांक 1 वाले कर लें ये उपाय

मूलांक 1 वाले कुछ उपायों के जरिए अपनी जिंदगी में आने वाली बाधा को दूर कर सकते हैं। इन लोगों को हमेशा नियमित रूप से सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही इन लोगों को नियमित पूर से हनुमान चालीसा भी पढ़नी चाहिए। इसके अलावा गेहू और गुड़ का दान करना भी इनके लिए फलदायी हो सकता है। कोशिश करें कि ये दान हमेशा रविवार के दिन ही हो। इसी के साथ मूलांक 1 वाले लोग अगर रोज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करेंगे तो भी इनकी जिंदगी में सारे काम धीरे-धीरे बनने लगेंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)