numerology 2026 know your high risk and critical months by your mulank Numerology: 2026 में खतरनाक हो सकते हैं ये महीने, जानें कब-कब रहना है सावधान?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: 2026 में खतरनाक हो सकते हैं ये महीने, जानें कब-कब रहना है सावधान?

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की मदद से भविष्यवाणी की जाती है। आज इसी की मदद से जानिए कि 2026 में आपको किन-किन महीनों में सावधान रहना है?

Thu, 1 Jan 2026 02:01 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: 2026 में खतरनाक हो सकते हैं ये महीने, जानें कब-कब रहना है सावधान?

Numerology 2026: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में हर चीज आंकलन बर्थडेट के आधार पर किया जाता है। बर्थडेट की मदद से ही किसी भी व्यक्ति का मूलांक जाना जा सकता है। किसी भी व्यक्ति की बर्थडेट (दिन) के योग को मूलांक कहते हैं। मूलांक के आधार पर साल 2026 में आने वाली हर एक चीज को समझा जा सकता है। आज बात करेंगे उन महीनों की जिसमें आपको सतर्क रहने की जरूरत है। नीचे विस्तार से जानें कि 2026 में किन-किन महीनों में अपना ख्याल थोड़ा ज्यादा रखना है?

मूलांक 1

न्यूमेरेलॉजी में मूलांक 1 वालों को सबसे पावरफुल माना गया है। इस मूलांक के जातकों का ग्रह स्वामी 1 होता है। बता दें कि किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 1 होता है। बात करें 2026 की तो इस मूलांक के लोगों को अप्रैल, जून और जुलाई के महीने में थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये महीने इस मूलांक की जिंदगी में नेगेटिविटी ला सकते हैं। ऐसे में पहले से सावधान रहें।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले जातक बेहद ही इमोशनल होते हैं। इनका ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है। वहीं किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 2 होता है। अंकशास्त्र के हिसाब से इस मूलांक के जातकों को साल 2026 के चार महीनों में सावधान रहना चाहिए। ये महीने हैं- अप्रैल, मई, जुलाई और अगस्त। इन महीनों में नेगेटिविटी आ सकती है। उपाय के तौर पर रूटीन में रोजाना मेडिटेशन को शामिल किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी में जन्मे लोग करें ये उपाय, रोजाना जरूर करें ये काम
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: शाम की पूजा के बाद जरूर करें ये काम, 2026 में दूर रहेगी बुरी नजर

मूलांक 3

अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 3 वालों के पास ज्ञान का भंडार होता है। इनका ग्रह स्वामी गुरु है। किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के जातकों को साल 2026 में अप्रैल, जून और सिंतबर के महीने में सतर्क रहना चाहिए।

मूलांक 4

मूलांक 4 के जातकों की सोच एकदम अलग होती है। इस राशि का ग्रह स्वामी राहु होता है। बता दें कि किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के लोगों को 2026 के 5 महीनों में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। जनवरी, फरवरी मार्च अप्रैल और मई में मूलांक 4 वाले थोड़ा सतर्क रहें।

मूलांक 5

साल 2026 मूलांक 5 वालों के लिए अच्छी चीजें लेकर आएगा लेकिन कुछ महीने भारी होने वाले हैं। बता दें कि इस मूलांक के जातकों का ग्रह स्वामी बुध है। वहीं किसी भी महीने की 5, 16 और 23 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के जातकों को अगस्त और नंबवर के महीने में अपना ख्याल रखना चाहिए।

मूलांक 6

इस मूलांक के जातकों का ग्रह स्वामी शुक होता है। किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोगों को जनवरी, मार्च, सितंबर और दिसंबर के महीने में सतर्क रहना चाहिए।

मूलांक 7

मूलांक 7 वाले जातक थोड़े से रहस्यमयी होते हैं। इनका ग्रह स्वामी केतु है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोगों को साल 2026 के कुल तीन महीनों में सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि इस दौरान मन थोड़ा अशांत रह सकता है। मूलांक 7 वाले लोग मार्च, जुलाई और अक्टूबर के महीने में थोड़ा ध्यान रखें।

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले लोग डिसिप्लिन वाले होते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। साल 2026 में जनवरी, मई और अगस्त के महीने में थोड़ा सतर्क रहें।

मूलांक 9

इस मूलांक के जातकों का ग्रह स्वामी मंगल है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोग 2026 में मई और अगस्त में थोड़ा ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!