Numerology: 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग हमेशा बरतें ये सावधानियां, रोज सुबह करें इन 2 मंत्रों का जाप
न्यूमेरेलॉजी यानी अंकज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 वालों को हमेशा कुछ ना कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। साथ ही रोज सुबह उठकर कुछ मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। नीचे जानें इनके बारे में विस्तार से…

Numerology Number 3: न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष में ज्योतिष शास्त्र की तरह ही भविष्य का संकेत मिल जाता है। ज्योतिष शास्त्र में जहां कुंडली और राशि के हिसाब से हर चीज की गणना होती है। वहीं अंक ज्योतिष में हमारे जन्म की तिथि के आधार पर ही सब कुछ होता है। जन्मतिथि का योग करने पर हमारा मूलांक निकलता है और इसी के जरिए भविष्यवाणी की जाती है। न्यूमेरेलॉजी के अंदर 1 से लेकर 9 मूलांक का वर्णन है। आज बात करेंगे उन लोगों की जिनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 31 या फिर 30 तारीख को होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी गुरु यानी बृहस्पति होता है। नीचे जानिए कि इस मूलांक के लोगों को किन चीजों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए? साथ ही जानें कि किन 2 मंत्रों का जाप इन्हें रोजाना करना चाहिए।
मूलांक 3 वाले लोग बरतें ये सावधानियां
1. अगर आपका मूलांक 3 है तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 3 वाले जातकों को जरूरत से ज्यादा खर्चा नहीं करना चाहिए। इससे आप चीजों का बैलेंस करने में ही उलझे रहेंगे और कभी भी सुकून से नहीं रह पाएंगे। ऐसे में अपने खर्चे और बचत का बैलेंस बराबर चेक करते रहिए।
2. 3, 12, 31 या फिर 30 तारीख को जन्मे लोग हमेशा अपने खानपान का ध्यान रखें। सही समय पर ही भोजन करें। कभी भी देर रात भोजन ना करें और ना ही जरूरत से ज्यादा चीजें खाने की प्लेट में रखें। आपको हमेशा फैटी चीजों को खाने से बचना चाहिए।
3. किसी से भी जलन की भावना ना रखें। ये आपके व्यक्तित्व का सबसे बड़ा दुश्मन है। दूसरों का यश-वैभव देखकर दुखी ना हो। आप अपनी मेहनत बराबर करते रहिए। लोगों से ईर्ष्या और जलन की भावना आपको ही नेगेटिव करती जाएगी।
रोज सुबह करें इन मंत्रों का जाप
मूलांक 3 वालों को भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करना चाहिए। सत्यनारायण की कथा सुनना या फिर व्रत रखना इनके लिए हमेशा फलदायी होगा। सुबह-सुबह भगवान विष्णु की फोटो जरूर देखें। वहीं कुछ मंत्रों का जाप करने से आपका मन हमेशा शांत रहेगा। सुबह उठकर नहाने के बाद कुछ मंत्र रोजाना जाप करेंगे तो आपकी जिंदगी में धीरे-धीरे सकारात्मकता आने लगेगी। नीचे पढ़ें दोनों मंत्र-
पहला मंत्र
तेजोमयं शक्ति त्रिशूल हस्तं
सुरेन्द्र सं सेवित पाद पद्मम्।
मेधानिधिं जागुनतं द्धिबाहुं
गुरुं स्मरे मानस पंडक्जेहम्।।
दूसरा मंत्र
ॐ बृं बृहस्पतये नम:।।
सोर्स: अंक ज्योतिष, डॉ नारायण दत्तश्रीमाली
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन