Numerology: 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग हमेशा बरतें ये सावधानियां, सुबह उठकर जरूर करें इन मंत्रों का जाप
न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 2 वालों को कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। इसके अलावा इन लोगों को सुबह-सुबह कुछ मंत्रों का जाप करने से खूब लाभ मिलेगा। नीचे विस्तार से जानें इनके बारे में…

न्यूमरोलॉजी में जन्म की तारीख का खास महत्व होता है। इसे अंक ज्योतिष और अंकशास्त्र के नाम से भी जाना जाता है। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से हर एक तारीख एक खास मूलांक से जुड़ा हुआ होता है। इससे किसी भी व्यक्ति की सोच और स्वभाव के साथ-साथ पर्सनैलिटी प्रभावित होती है। आज बात करेंगे उन लोगों की जिनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक की कैटेगरी में वो लोग आते हैं, जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर फिर 29 तारीख को होता है। इन लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव सबसे ज्यादा दिखता है क्योंकि मूलांक 2 का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है।
ऐसे होते हैं मूलांक 2 वाले व्यक्ति
चंद्रमा की तरह ही ये लोग सौम्य, भावुक, सेंसेटिव और क्रिएटिव होते हैं। हालांकि कई बार ये मानसिक तनाव का भी सामना करते हैं, जिसकी वजह से इन्हें फैसला लेने में दिक्कत होती है। ऐसे में न्यूमेरेलॉजी में मूलांक 2 वालों के लिए कुछ खास सावधानियां भी बरतनी चाहिए। इसके अलावा कुछ मंत्र जाप के जरिए भी इन्हें लाभ मिल सकता है। जानते हैं इसके बारे में...
मूलांक 2 वाले लोग बरतें ये सावधानियां
1. अगर आपका मूलांक 2 है यानी आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है तो आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आपको हर एक छोटी बात पर घबराने की जरूरत नहीं है। बार-बार हीन भावना से ग्रस्त हो जाना आपको जरा भी शोभा नहीं देता है।
2. आप जो भी काम शुरू करें, उसे पूरा जरूर करें। काम को बीच में ही छोड़ देना आपके लिए सही नहीं है। ये आपकी पर्सनैलिटी को भी शोभा नहीं देता है। जो कुछ भी सोचें, उस पर अमल जरूर किया करें।
3. मूलांक 2 वाले लोग इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि फालतू के लोगों को अपने फ्रेंड सर्किल में नहीं घुसाना है। चापलूस या फिर दूसरों की बुराई करने वाले लोग कभी भी आपके भी हितैषी नहीं बन सकते हैं। ऐसे में इन लोगों से दूर ही रहने का प्रयास करें।
सुबह उठकर करें इस मंत्र का जाप
मूलांक 2 वाले व्यक्ति मन की शांति के लिए एक मंत्र का जाप कर सकते हैं, जोकि इनके लिए लाभकारी होगा। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से अगर मन में व्याकुलता सी महसूस हो या फिर आपको लगे कि कुछ भी आपके हिसाब से नहीं हो रहा है तो आपको परेशान नहीं होना है। नियमित रूप से आपको एक मंत्र का जाप करना चाहिए। कोशिश करें कि शांत जगह और शांत मन से ही इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से पहले भगवान शिव का ध्यान जरूर करें। नीचे पढ़ें इस मंत्र को-
पहला मंत्र
शंख प्रभ वेणु प्रियं शशांक-
मीशान मौलिस्थित मीड्य रूपम्।
तमीवतिं चातृत सिक्त गात्रं
ध्यायेद् ह्दब्जे शशिभं ग्रहेन्द्रम
दूसरा मंत्र
ॐ श्रीं क्रीं चं चन्द्राय नम:।।
सोर्स: अंक ज्योतिष, डॉ नारायण दत्तश्रीमाली
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)




साइन इन