numerology people born on 1, 10, 19 or 28 dont show of of these things know lucky and unlucky date Numerology: 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोग ना करें इस चीज का दिखावा, इन 3 दिनों में ना लें कोई बड़ा फैसला, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोग ना करें इस चीज का दिखावा, इन 3 दिनों में ना लें कोई बड़ा फैसला

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के अनुसार 1, 10, 19 और 28 तारीखों को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इन लोगों को विशेष रूप से कुछ खास चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

Tue, 3 Feb 2026 02:39 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोग ना करें इस चीज का दिखावा, इन 3 दिनों में ना लें कोई बड़ा फैसला

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में जन्मतिथि का बहुत बड़ा रोल होता है। जन्मतिथि से ही हमारा मूलांक तय होता है। अगर आप अपने जन्म की तिथि का योग करेंगे तो आपको अपना मूलांक पता चल जाएगा। अगर आपके जन्म की तारीख 12 तारीख है तो आपका मूलांक 3 होगा। वहीं अगर आपके जन्म की तारीख 13 है तो आपका मूलांक 4 होगा। हर एक मूलांक के लोगों का स्वभाव और पर्सनैलिटी काफी अलग-अलग होते हैं। आज बात करेंगे उन लोगों की जिनका मूलांक 1 होता है। न्यूमेरेलॉजी लिस्ट में ये मूलांक नंबर 1 पर आता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी सूर्य होता है। इस मूलांक के लोगों को कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

मूलांक 1 वाले ना करें इस चीज का दिखावा

बता दें कि इस मूलांक की कैटेगरी में वो लोग आते हैं, जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है। ग्रह स्वामी सूर्य होने के नाते इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है और हर क्षेत्र में ये लोग नाम कमाते हैं। वहीं कुछ ऐसी खामियां भी हैं, जिन पर मूलांक 1 वालों को काम करना चाहिए। अंकशास्त्र के हिसाब से मूलांक 1 वाले लोग कई बार दिखावे के चक्कर में ही ज्यादा खर्चा कर देते हैं जोकि सही नहीं है। इन लोगों के बचत और कमाई का बैलेंस अक्सर डगमगाता है।

इन तीन दिनों में ना ले कोई फैसला

मूलांक 1 वालों के लिए कुछ दिन शुभ नहीं होते हैं। शास्त्र के हिसाब से इन दिनों में मूलांक 1 के जातकों को कभी भी कोई महत्वपूर्ण फैसला नहीं लेना चाहिए। साथ ही इन दिनों में कोई भी बड़ा काम शुरू करने से बचना चाहिए। अंकशास्त्र के मुताबिक किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को मूलांक 1 वालों को कोई भी बड़ा काम या फैसला लेने से बचना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को सूर्यदेव को रोज देना चाहिए अर्घ्य
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोगों का शिवजी से है खास कनेक्शन, करें ये उपाय
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग फरवरी में रहें सतर्क, जान लें उपाय
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 1 वालों के लिए लकी नहीं हैं ये महीने, रहें सतर्क
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: 2026 में खतरनाक हो सकते हैं ये महीने, जानें कब-कब रहना है सावधान?

ये हैं शुभ तारीखें

ये तो रही अशुभ तारीखों की बात लेकिन अब जान लेते हैं कि मूलांक 1 वालों के लिए वो कौन से दिन हैं, जो उनके लिए बेहद ही शुभ होते हैं। इन लोगों के लिए किसी भी महीने की 1, 4, 10, 13, 19, 22, 28 और 31 तारीख महत्वपूर्ण होती है। ये 8 दिन मूलांक 1 वालों के लिए काफी फलदायी साबित हो सकते हैं। ऐसे में कोई भी बड़ा फैसला इन्हें इसी 8 तारीखों में लेना चाहिए।

क्रेडिट: अंक ज्योतिष, डॉ नारायणदत्त श्रीमाली

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!