Numerology Horoscope 13 July 2025 Kal Ka Ank Rashifal Know your future by date of birth Numerology, अंक राशिफल: 13 जुलाई को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशिफल: 13 जुलाई को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

Horoscope Numerology 13 July 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Sat, 12 July 2025 01:58 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology, अंक राशिफल: 13 जुलाई को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

Numerology Horoscope 13 July 2025, अंक राशिफल 13 जुलाई 2025: अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, शनि की उलटी चाल करेगी कमाल

मूलांक-1

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। यात्रा लाभप्रद होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं दिख रही है, जिसके कारण आपको धन संचय करने में मुश्किल होगी। पैसों के मामले को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद होने की संभावना है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मूलांक- 2

अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से आप परेशान रह सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती है। आज जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें।

मूलांक- 3

कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छी शाम बिता सकते हैं। जीवन की सबसे बेहतरीन शाम अपने जीवनसाथी के साथ गुजारेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर, 29 जुलाई से इन राशियों की किस्मत तेज

मूलांक- 4

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। मानसिक शांति मिलेगी। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

मूलांक- 5

मन अशांत रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परंतु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय वृद्धि होगी। आपका आकर्षक व्यवहार ध्यान आकर्षित करेगा। आपका कोई दोस्त आज आपसे बड़ी रकम उधार मांग सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है।

मूलांक- 6

आज किसी को पैसा उधार देने की कोशिश भी न करें। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना बहुत प्रबल रहेगी जो आपके दिल को पसंद आएगा। अपने स्वास्थ्य को नजरंदाज न करें। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र कैसे चढ़ाएं, नोट करें बेलपत्र चढ़ाने का मंत्र

मूलांक- 7

आज आपको अपनी माता या पिता के स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। रिश्ते मजबूत होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। बेकार के क्रोध से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत ज्यादा रहेगी।

मूलांक- 8

आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के मौके मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस बार सावन में 4 सोमवार, शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
ये भी पढ़ें:सावन में शिव पूजन के दौरान न करें ये गलतियां

मूलांक- 9

आज आपका धन खर्च होने से मन परेशान हो सकता है। कोई पुराना मित्र शाम को आपसे मिल सकता है और पुरानी यादें ताजा कर सकता है। रिश्तेदार आपके वैवाहिक सुख में खलल डाल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!