4 Mondays in Sawan 2025 do this to please Lord Shiva Upay sawan somwar इस बार सावन में 4 सोमवार, शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

इस बार सावन में 4 सोमवार, शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

Shiva Upay sawan somwar: इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़ेंगे। व्रत, जलाभिषेक और पूजन के जरिए शिव जी की पूजा की जाती है। सावन के दौरान कुछ उपाय करने से शिव जी को प्रसन्न कर जीवन के कष्ट दूर कर सकते हैं। 

Sat, 12 July 2025 01:21 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
इस बार सावन में 4 सोमवार, शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

4 Mondays in Sawan 2025, इस बार सावन में 4 सोमवार: श्रावण महीने की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। यह महीना विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में व्रत, जलाभिषेक और पूजन के जरिए शिव जी की उपासना की जाती है। इस साल सावन मास का समापन 9 अगस्त 2025 को होगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में समुद्र मंथन हुआ था और इसी मास में नीलकंठ रूप में भगवान शिव ने विष पान किया था। इसी कारण यह महीना शिवभक्तों के लिए विशेष फलदायी माना गया है। इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़ेंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार, सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई, सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई, सावन का तीसरा सोमवार 28 जुलाई और सावन का चोथा सोमवार 4 अगस्त के दिन पड़ रहा है। ऐसे में सावन सोमवार या किसी भी दिन कुछ उपाय करने से शिव जी को प्रसन्न और जीवन के कष्ट दूर कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र कैसे चढ़ाएं, नोट करें बेलपत्र चढ़ाने का मंत्र
ये भी पढ़ें:सावन में शिव पूजन के दौरान न करें ये गलतियां

शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

  • सावन में रुद्राभिषेक कर सकते हैं।
  • शिव चालीसा का पाठ रोज करें।
  • शिव जी को भांग, बेलपत्र, धतूरा, शहद, घी व गंगाजल अर्पित करें।
  • वैवाहिक जीवन की मुश्किलें दूर करने के लिए गाय के कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। माना जाता है कि ऐसा करने से शिव-पार्वती का आशीर्वाद मिलता है और पति-पत्नी के बीच के बीच प्रेम बना रहता है।
  • नौकरी, बिजनेस या परीक्षा में सफलता के लिए शिवलिंग का अभिषेक पंचामृत से कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन के लिए 12 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, शनि की उलटी चाल करेगी कमाल
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर, 29 जुलाई से इन राशियों की किस्मत तेज
  • सावन में शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करने से शनि देव के अशुभ प्रभावों जैसे कि ढैय्या, ग्रह दशा, और साढ़ेसाती से राहत मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!