कल से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, शनि की उलटी चाल करेगी कमाल
Transit of Saturn Rashifal Shani Horoscope 2025: कल रविवार, 13 जुलाई से कर्मफलदाता शनि ग्रह वक्री यानि उलटी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे। 2025 में शनि की ये वक्री चाल कुछ राशियों को मालामाल बना सकती है।

Transit of Saturn Rashifal Shani Horoscope: शनि देव का गोचर धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। शनि की उलटी चाल मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालती है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं। कल, 13 जुलाई से शनि देव वक्री यानि उलटी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे। दृक पंचांग के अनुसार, 13 जुलाई को लगभग 09:36 ए एम पर शनि वक्री हो जाएंगे। शनि की उलटी 28 नवम्बर को सुबह के समय समाप्त होगी। शनि की ये वक्री चाल कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है तो कुछ राशियों की प्रॉब्लम्स भी बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं शनि के वक्री होने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है-
कल से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, शनि की उलटी चाल करेगी कमाल
मेष राशि: इस साल शनि का वक्री होना मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ये चाल आपके लिए अच्छे दिन लेकर आ सकती है। फाइनेंशियल दिक्कतें दूर होने लगेंगी। व्यापार में धन को लेकर तनाव की स्थिति खत्म हो सकती है। वहीं, सूझबूझ से आप अपनी परफॉरमेंस भी इंप्रूव करने में कामयाब रहेंगे। अपने जीवनसाथी को समय जरूर दें।
धनु राशि: धनु राशि के लोगों के लिए शनि की 2025 में उलटी चाल बेहद ही फायदेमंद मानी जा रही है। आने वाले समय में आपकी बनाई गई ज्यादातर रणनीति सफलता के कदम चूमेगी। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो सकता है। हेल्दी डाइट लेते रहें। व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
मीन राशि: शनि की वक्री चाल मीन राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकती है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा। अच्छी योजनाओं के साथ व्यापार में प्रॉफिट कमा सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें और जंक फूड्स ज्यादा खाने से बचें। धन लाभ होने की संभावना प्रबल है। मां की देखभाल करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन