Number Horoscope Numerology 12 November 2025 Kal Ka Ank Rashifal by date of birth future Predictions Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 12 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 12 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

Number Horoscope Numerology 12 November 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। 12 नवंबर को बुधवार का दिन है। मूलांक 5 वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरपूर दिन रहने वाला है।

Tue, 11 Nov 2025 01:15 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 12 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

Horoscope Numerology 12 November 2025, अंक राशिफल: जिस तरह नाम के अनुसार राशियों के जरिए राशिफल का आंकलन किया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार, अंक राशिफल का आंकलन किया जाता है। अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि के जरिए भी आप दैनिक राशिफल जान सकते हैं। 12 नवंबर 2025 को बुधवार का दिन है। आज मूलांक 5 वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरपूर दिन रहने वाला है। अंक ज्योतिष के अनुसार जानें, मूलांक 1 से लेकर 9 तक का 12 नवंबर का दिन कैसा रहेगा-

मूलांक-1

12 नवंबर के दिन अपने करियर में सफलता पाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी करें। पैसों के मामले में आपकी सूझ-बूझ आपको सही डिसीजन की ओर ले जाएगी। आज सेहत भी अच्छी रहेगी। आज का आपका शुभ रंग सफेद व शुभ अंक 8 रहने वाला है।

मूलांक-2

12 नवंबर के दिन प्रेम संबंध आज अधिक समय की मांग करते हैं। एक उत्पादक कार्यालय जीवन बनाए रखें, जहां आप नई जिम्मेदारियां ले सकते हैं। धन और संपदा दोनों सकारात्मक हैं। कुछ महिलाएं विवाह के बंधन में बंध सकती हैं। आज का आपका शुभ रंग लाल व शुभ अंक 6 रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र-गुरु की चाल मचाएगी धमाल, 12 नवंबर तक इन 3 राशियों को देगा लाभ ही लाभ

मूलांक-3

12 नवंबर के दिन लव लाइफ में आज कुछ लोगों को बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ पुरुष जातकों के बीच नया प्यार पनपेगा। कोई भी पेशेवर चुनौती आपकी परफॉर्मेंस को प्रभावित नहीं कर पाएगी। सेहत और धन दोनों ही आपके पक्ष में रहेंगे। आज का आपका शुभ रंग गोल्डन व शुभ अंक 1 रहने वाला है।

मूलांक-4

12 नवंबर का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में रह रहे लोगों के बीच की दूरियां धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। कपल्स को अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आज उनके काम में हाथ बटाना चाहिए। आज का आपका शुभ रंग लाल वह शुभ अंक 7 रहने वाला है।

मूलांक-5

12 नवंबर का दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। कुछ लोगों को अपने क्लाइंट की नाराजगी दूर करने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम के सिलसिले में आज भागदौड़ बढ़ सकती है। आज का आपका शुभ अंक 11 व शुभ रंग नीला रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर खोलेगा इन राशियों की किस्मत के बंद दरवाजे

मूलांक-6

12 नवंबर के दिन अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। करियर के मामले में नए टास्क या आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके लिए ऑफिस में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आज का आपका शुभ अंक 13 और शुभ रंग सिल्वर रहने वाला है।

मूलांक-7

12 नवंबर के दिन लव लाइफ में थोड़ी हलचल रहेगी। आज का दिन थोड़ा सा बिजी साबित हो सकता है। लाइफ में संतुलन बनाने पर ध्यान दें। आज का आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग पीला रहने वाला है।

मूलांक-8

12 नवंबर के दिन कुछ लोगों को मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। कुछ लोगों के अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज का आपका शुभ रंग लाल व शुभ अंक 1 रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र के नक्षत्र में केतु गोचर 2026 तक इन राशियों के लिए शुभ, मिलेगा प्रॉफिट ही
ये भी पढ़ें:मंगल वृश्चिक राशि में अस्त, अगले 51 दिन तक इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

मूलांक-9

12 नवंबर के दिन आपको अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताना चाहिए। इससे आपको स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलेगी। इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। आज का आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 रहने वाला है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्पन्ना एकादशी पर करें ये 11 उपाय, भगवान विष्णु प्रसन्न होकर देंगे वरदान
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!