Transit Venus in Saturn constellation from 29 November Venus Rashifal Shukra Gochar will bring benefits for zodiacs शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर खोलेगा इन राशियों की किस्मत के बंद दरवाजे, 29 नवंबर से खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर खोलेगा इन राशियों की किस्मत के बंद दरवाजे, 29 नवंबर से खूब होगा लाभ

Transit Venus in Saturn constellation 2025: कुछ ही दिनों में शुक्र नक्षत्र परिवर्तन कर शनि के नक्षत्र में एंटर करने जा रहे हैं। शुक्र के इस गोचर से कुछ राशियों के जातकों को जबरदस्त प्रॉफिट मिल सकता है। 

Tue, 11 Nov 2025 09:38 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर खोलेगा इन राशियों की किस्मत के बंद दरवाजे, 29 नवंबर से खूब होगा लाभ

Transit Venus 2025 Venus Rashifal Shukra Gochar: शुक्र ग्रह को प्रेम, भौतिक सुख-सुविधाएन, सौंदर्य, ऐश्वर्य और आकर्षण से जोड़कर देखा जाता है। शुक्र का गोचर बेहद महवपूर्ण माना जाता है। शुक्र राशि परिवर्तन के साथ नक्षत्र परिवर्तन, अस्त, उदय, मार्गी और वक्री चाल में भी गोचर करते हैं। इस समय शुक्र स्वाती नक्षत्र में विराजमान हैं। जल्द ही शुक्र नक्षत्र परिवर्तन कर शनि के नक्षत्र में एंटर करने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 29 नवंबर को शुक्र अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी शनि माने जाते हैं। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को फायदेमंद परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं शुक्र के इस गोचर की लकी राशियों के बारे में-

शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर खोलेगा इन राशियों की किस्मत के बंद दरवाजे, 29 नवंबर से खूब होगा लाभ

मेष राशि

शनि के अनुराधा नक्षत्र में शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपका भाग्य आपका साथ देगा। धन की हालत में सुधार होगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक काम में शामिल हो सकते हैं। अच्छी खबर मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Love Horoscope: मेष समेत 12 राशियों के लिए 11 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव र
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 11 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि के अनुराधा नक्षत्र में शुक्र का गोचर शुभ माना जा रहा है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और संतुलन बना रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। शुभ समय। अटके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना है।

कर्क राशि

शनि के अनुराधा नक्षत्र में शुक्र का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। सिंगल जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र के नक्षत्र में केतु गोचर 2026 तक इन राशियों के लिए शुभ, मिलेगा प्रॉफिट ही
ये भी पढ़ें:मंगल वृश्चिक राशि में अस्त, अगले 51 दिन तक इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!