Rashifal Mars Transit Mangal Horoscope 2025 Mars sets in Scorpio these zodiacs will have to be cautious for the next 51 मंगल वृश्चिक राशि में अस्त, अगले 51 दिन तक इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मंगल वृश्चिक राशि में अस्त, अगले 51 दिन तक इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

 Mars Transit Mangal Horoscope 2025: । इस समय ग्रहों के सेनापति मंगल वृश्चिक राशि में विराजमान हैं और अस्त हो चुके हैं। आने वाले अगले 51 दिन तक मंगल इसी अवस्था में रहने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा।  

Mon, 10 Nov 2025 10:12 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मंगल वृश्चिक राशि में अस्त, अगले 51 दिन तक इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

Mars Transit Mangal Horoscope 2025, मंगल वृश्चिक राशि में अस्त: ग्रहों के सेनापति मंगल की चाल समय-समय पर बदलती रहती है। इस समय ग्रहों के सेनापति मंगल वृश्चिक राशि में विराजमान हैं और अस्त हो चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कोई भी ग्रह जब अस्त होता है तब अपना सामान्य प्रभाव खो देता है। अगर वह हानिकारक स्थिति में है, तो कम नुकसान पहुंचा सकता है और अगर लाभकारी स्थिति में है, तो कम लाभ दे सकता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल 1 नवंबर के दिन शाम में 06:36 मिनट पर वृश्चिक राशि में मंगल अस्त हो चुके हैं। इस साल आने वाले अगले 51 दिन तक मंगल इसी अवस्था में रहने वाले हैं। ऐसे में मंगल की इस चाल से कुछ राशियों को बेहद ही सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं-

अगले 51 दिन तक इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

मिथुन राशि

मंगल का वृश्चिक राशि में अस्त होना मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। फालतू के खर्चों से बचें। यह समय मिथुन राशि के लोगों के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर पर ज्यादा हो सकता है। कुछ मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 10 से 16 नवंबर का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 10 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पंडित जी से जानें

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए मंगल का वृश्चिक राशि में अस्त होना लाभदायक नहीं माना जा रहा है। इस चाल की वजह से निजी जीवन और व्यावसायिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। वहीं, इस दौरान यात्रा करते समय सावधानी जरूर बरतें। अपनी मां की सेहत का खास ख्याल रखें।

मीन राशि

मंगल का वृश्चिक राशि में अस्त होना मीन राशि के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। इस चाल की वजह से कुछ कामों में देरी हो सकती है। आर्थिक खर्च भी बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल मचा रहेगा। फालतू के झगड़ों से बचें। इस समय आपके लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 10-16 नवंबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में राहु का गोचर, 2026 से शुरू होगा इन 3 राशियों का बेहतरीन समय
ये भी पढ़ें:11 नवंबर से रंग लाएगी इन राशियों की किस्मत, गुरु की वक्री चाल से होगा धन लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!