Transit of Ketu Rashifal Ketu Horoscope Ketu in Venus nakshatra is auspicious for these zodiacs till 2026 bring profits शुक्र के नक्षत्र में केतु गोचर 2026 तक इन राशियों के लिए शुभ, मिलेगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शुक्र के नक्षत्र में केतु गोचर 2026 तक इन राशियों के लिए शुभ, मिलेगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

Transit of Ketu Rashifal 2025-26: केतु की चाल बदलने से शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इस साल मायावी ग्रह केतु शुक्र के नक्षत्र में विराजमान हैं। केतु के इस गोचर से कुछ राशियों को लाभ हो सकता है।

Mon, 10 Nov 2025 01:12 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शुक्र के नक्षत्र में केतु गोचर 2026 तक इन राशियों के लिए शुभ, मिलेगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

Transit of Ketu Rashifal 2025-2026: केतु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने का प्रभाव समस्त राशि पर होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2026 में मार्च के महीने तक मायावी केतु ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में ही विराजमान रहने वाले हैं। केतु की चाल बदलने से शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इस साल 6 जुलाई से केतु शुक्र के नक्षत्र में विराजमान हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में केतु का गोचर होने पर कुछ राशियों को बेहद ही शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। इसलिए आइए जानते हैं मायावी ग्रह केतु की इस उलटी चाल से किन राशियों को फायदा हो सकता है-

शुक्र के नक्षत्र में केतु गोचर 2026 तक इन राशियों के लिए शुभ, मिलेगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

तुला राशि

शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में केतु का गोचर होना तुला राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। इन राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। धन आगमन के नए स्रोत भी बनेंगे। परिवार के सदस्यों और दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होने के योग भी बन रहे हैं। साथ ही जीवनसाथी संग रिश्ते मजबूत होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल वृश्चिक राशि में अस्त, अगले 51 दिन तक इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 10-16 नवंबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में केतु का गोचर होना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। केतु की वक्री चाल इस राशि के लोगों के लिए धन लाभ का कारण बन सकती है। व्यापार में अपार सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार भी होगा। वहीं, किसी विशेष यात्रा पर जाने की संभावना दिख रही है।

मकर राशि

शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में केतु का गोचर होना मकर राशि के लोगों के लिए शुभकारी माना जा रहा है। इस समय किसी विशेष प्रोजेक्ट में निवेश करना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। धन का आगमन होगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 10 से 16 नवंबर का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 10 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पंडित जी से जानें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!