Transit of Moon Rashifal Jupiter Horoscope Guru in Cancer till 12 November bring luck to these 3 zodiacs चंद्र-गुरु की चाल मचाएगी धमाल, 12 नवंबर तक कर्क राशि में बना राजयोग इन 3 राशियों को देगा लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

चंद्र-गुरु की चाल मचाएगी धमाल, 12 नवंबर तक कर्क राशि में बना राजयोग इन 3 राशियों को देगा लाभ ही लाभ

Transit of Moon Rashifal Jupiter: चंद्र-गुरु एक ही राशि में युति कर रहे हो, तो गजकेसरी राजयोग बनता है। ये राजयोग के निर्माण से धन-समृद्धि के साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। चंद्र-गुरु की ये युति कुछ लोगों को मालामाल बना सकती है। 

Tue, 11 Nov 2025 11:01 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
चंद्र-गुरु की चाल मचाएगी धमाल, 12 नवंबर तक कर्क राशि में बना राजयोग इन 3 राशियों को देगा लाभ ही लाभ

Transit of Moon Rashifal Jupiter: इस समय कर्क राशि में गुरु और मन के कारक चंद्रमा विराजमान हैं। इन दोनों ही ग्रहों की युति बेहद लाभकारी मानी जाती है, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर के दिन दोपहर में 01:03 मिनट पर कर्क राशि में चंद्र देव ने एंटर किया है। इस राशि में चंद्रमा 12 नवंबर की शाम 06:34 मिनट तक रहने वाले हैं। जब तक चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे तब तक गजकेसरी राजयोग भी बना रहेगा। जब जन्म कुंडली में गुरु, चंद्रमा से 1, 4, 7 या 10वें घर में बैठे हों, या चंद्रमा और गुरु एक ही राशि में युति कर रहे हों, तो गजकेसरी राजयोग बनता है। इस राजयोग के निर्माण से धन-समृद्धि के साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। खास बात तो यह है कि कर्क राशि के स्वामी भी चंद्र देव हैं। ऐसे में चंद्र का ये गोचर बेहद ही लाभकारी माना जा रहा है। आइए जानते हैं गुरु-चंद्र की युति से बना गजकेसरी राजयोग किन राशियों की किस्मत चमका सकता है-

चंद्र-गुरु की चाल मचाएगी धमाल, 12 नवंबर तक कर्क राशि में बना राजयोग इन 3 राशियों को देगा लाभ ही लाभ

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आपके लिए गुरु-चंद्र की युति बेहद ही लाभदायक साबित हो सकती है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। गुरु और चंद्र के शुभ प्रभाव से धन लाभ के योग हैं। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर खोलेगा इन राशियों की किस्मत के बंद दरवाजे

मेष राशि

गुरु-चंद्र की युति से मेष राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। समृद्धि का आगमन होगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों गुरु-चंद्र की युति आपके लिए फायदेमंद मानी जा रही है। करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Love Horoscope: मेष समेत 12 राशियों के लिए 11 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव र
ये भी पढ़ें:शुक्र के नक्षत्र में केतु गोचर 2026 तक इन राशियों के लिए शुभ, मिलेगा प्रॉफिट ही
ये भी पढ़ें:मंगल वृश्चिक राशि में अस्त, अगले 51 दिन तक इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!