Utpanna Ekadashi 2025 Upay on 15 November Utpanna Ekadashi Ke Upay Lord Vishnu will bless you with happiness उत्पन्ना एकादशी पर करें ये 11 उपाय, भगवान विष्णु प्रसन्न होकर देंगे सुख-समृद्धि का वरदान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

उत्पन्ना एकादशी पर करें ये 11 उपाय, भगवान विष्णु प्रसन्न होकर देंगे सुख-समृद्धि का वरदान

Utpanna Ekadashi 2025 Upay: इस साल मार्गशीर्ष महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन विधि-विधान के साथ श्री नारायण की पूजा व उपाय करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं और जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

Tue, 11 Nov 2025 12:26 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
उत्पन्ना एकादशी पर करें ये 11 उपाय, भगवान विष्णु प्रसन्न होकर देंगे सुख-समृद्धि का वरदान

Utpanna Ekadashi 2025 Upay: हर साल ठंड के मौसम में उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल मार्गशीर्ष महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, ये व्रत 15 नवंबर के दिन रखा जाएगा। इस दिन विधि-विधान के साथ श्री नारायण की पूजा करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं और जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। इस दिन कुछ उपाय करने से धन-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी के उपाय-

उत्पन्ना एकादशी पर करें ये 11 उपाय, भगवान विष्णु प्रसन्न होकर देंगे सुख-समृद्धि का वरदान

  1. उत्पन्ना एकादशी पर गीता का पाठ करें।
  2. धन लाभ के लिए उत्पन्ना एकादशी के दिन विष्णु भगवान का अभिषेक केसर युक्त गाय के दूध से करें।
  3. उत्पन्ना एकादशी के दिन किसी गरीब, ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन कराएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 या 16 नवंबर कब है उत्पन्ना एकादशी व्रत, जानें डेट, मुहूर्त व पूजा की विधि
ये भी पढ़ें:कैसे घर की बुरी नजर दूर करें, जानें नजर उतारने के तरीके
  • अगर आपका वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा है। रोज क्लेश होता रहता है तो उत्पन्ना एकादशी के दिन मां तुलसी की पूजा करें। इस दिन लक्ष्मी माता और तुलसी माता को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।
  • उत्पन्ना एकादशी पर दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन दान करने से जीवन में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
  • पंचामृत से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपके दफ्तर में आ रही मुश्किलें दूर हो सकती हैं। आपको अपनी स्किल्स दिखाने के नए मौके भी मिल सकते हैं।
  • उत्पन्ना एकादशी पर श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करना पुण्यदायक माना जाता है।
  • अगर आप आर्थिक दिक्कतों से परेशान हैं तो उत्पन्ना एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में विष्णु भगवान की पूरी श्रद्धा के साथ विधिवत उपासना करें।
  • कर्ज की स्थिति से मुक्ति पाने के लिए 1 पान के पत्ते में ॐ विष्णवे नमः लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित कर दें। अगले दिन इस पत्ते को पीले रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र-गुरु की चाल मचाएगी धमाल, 12 नवंबर तक इन 3 राशियों को देगा लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर खोलेगा इन राशियों की किस्मत के बंद दरवाजे
  • उत्पन्ना एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने और परिक्रमा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। ऐसा करने से पैसों की तंगी दूर की जा सकती है।
  • उत्पन्ना एकादशी के दिन सत्यनारायण कथा का पाठ करना बेहद लाभदायक माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!