Lucky Number Horoscope June lucky birth dates June ka ank rashifal monthly kaisa rahega june इन 13 तारीख में जन्मे लोगों की जून में होगी बल्ले-बल्ले, खूब मिलेगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

इन 13 तारीख में जन्मे लोगों की जून में होगी बल्ले-बल्ले, खूब मिलेगा लाभ

Number Horoscope June lucky birth dates 2026: जून का महीना साल का छठा महीना है, जिसके स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। इस वजह से जून का महीना कुछ खास तारीखों में जन्मे लोगों के लिए बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है।

Mon, 1 June 2026 01:49 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
इन 13 तारीख में जन्मे लोगों की जून में होगी बल्ले-बल्ले, खूब मिलेगा लाभ

Number Horoscope June lucky birth dates, जून राशिफल 2026 : अंकज्योतिष के अनुसार, जून का महीना साल का छठा महीना है, जिसके स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। शुक्र को कला, सुख, समृद्धि, और रोमांस का कारक माना जाता है। इस वजह से जून का महीना कुछ खास तारीखों में जन्मे लोगों के लिए बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए जानते हैं जून का महीना किन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए पॉजिटिव बदलाव लेकर आने वाला है।

इन 13 तारीख में जन्मे लोगों की जून में होगी बल्ले-बल्ले, खूब मिलेगा लाभ

मूलांक 3- किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोग

जून का महीना आपके लिए करियर और शिक्षा के मामले में बेहतरीन नतीजे लेकर आ सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी नई नौकरी या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो इस महीने आपकी बात बन सकती है। समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें पार्टनरशिप से अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। पैसों की तंगी दूर होगी। आप अपने भविष्य के लिए अच्छी बचत कर पाएंगे।

मूलांक 5- किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोग

आपके लिए यह महीना बदलाव और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। आपकी बातचीत करने की कला इस महीने बहुत शानदार रहेगी। इससे आप बिगड़े हुए काम भी आसानी से बना लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप नया घर, गाड़ी या कोई कीमती सामान खरीदने की सोच रहे थे, तो जून में आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

मूलांक 6- किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग

जून का महीना भी साल का 6वां महीना है। इसलिए इस मूलांक वाले लोगों के लिए यह समय सबसे ज्यादा खास रहने वाला है। शुक्र ग्रह की पूरी कृपा आप पर बरसेगी। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप खुलकर जिंदगी का आनंद लेंगे। कला, मीडिया, डिजाइनिंग या ग्लैमर की दुनिया से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सक्सेस मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आपके आपसी रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से बुध गोचर राहु के नक्षत्र में, 10 जून तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

मूलांक 9: किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोग

मूलांक 9 वाले लोगों के लिए जून का महीना रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने वाला रहेगा। आपके भीतर एक नई एनर्जी और उत्साह देखने को मिलेगा। जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको बड़ा फायदा हो सकता है। अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा था, तो इस महीने फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है। सेहत में सुधार होगा। आप खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन तारीख में जन्मी महिला होती हैं लक्ष्मी का रूप, रखती हैं किस्मत बदलने की ताकत
ये भी पढ़ें:बेहद स्मार्ट होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, हर काम में रहते हैं नंबर 1

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में इन राशियों का चमकेगा भाग्य, शुक्र, मंगल, सूर्य, बुध, गुरु गोचर से महालाभ
ये भी पढ़ें:5 महीने तक इन राशियों के जीवन में पैसा ही पैसा, गुरु कर्क गोचर कर देंगे लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!