5 महीने तक इन राशियों के जीवन में पैसा ही पैसा, आज रात कर्क राशि में गुरु गोचर कर देंगे लाभ
Guru Gochar kark rashi मंगलवार को गुरु अपनी चाल बदलने वाले हैं। गुरु के गोचर से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए गुरु का ये गोचर भाग्यशाली साबित हो सकता है।

Guru Gochar kark rashi Jupiter in Cancer : कल के दिन गुरु अपनी चाल बदलने वाले हैं। गुरु ग्रह का गोचर अन्य ग्रहों के मुकाबले थोड़ा धीमी गति से होता है। गुरु ग्रह का गोचर बेहद ही खास महत्व रखता है। गुरु हर महीने राशि परिवर्तन नहीं करते हैं। गुरु ग्रह को भाग्य, संतान, धन, शिक्षा और ज्ञान का कारक माना जाता है। इस समय गुरु बुध की राशि में मिथुन में विराजमान हैं। पंचांग अनुसार, आज रात में 02 बजकर 25 मिनट पर गुरु कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्र की राशि में गुरु का गोचर 31 अक्टूबर की दोपहर तक होगा। ऐसे में गुरु के गोचर से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए गुरु का ये गोचर भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए जानते हैं गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से किन राशियों की किस्मत निखर सकती है-
गुरु के गोचर से कौन सा राजयोग बनेगा?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह की उच्च राशि कर्क मानी जाती हैं। ऐसे में गुरु का अपनी उच्च राशि में गोचर करना हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण करेगा।
5 महीने तक इन राशियों के जीवन में पैसा ही पैसा, आज रात कर्क राशि में गुरु गोचर कर देंगे लाभ
मेष राशि वालों के लिए गुरु का कर्क गोचर कैसा रहेगा?
गुरु का कर्क राशि में गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए शानदार समय लेकर आ सकता है। जीवन में खुशहाली रहेगी।बिजनेस में प्रॉफिट होने की संभावना है।धन लाभ हो सकता है।खूब नाम कमाएंगे। दोस्तों से कोई खास भेंट मिलने की भी संभावना है। विवाह के योग भी बन सकते हैं।
मकर राशि वालों के लिए गुरु का कर्क गोचर कैसा रहेगा?
मकर राशि के जातकों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर करना फायदेमंद साबित हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। अगर आप करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार में बनाई गई योजनाएं सफलता के कदम चूमेंगी।
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का कर्क गोचर कैसा रहेगा?
गुरु का कर्क राशि में गोचर करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ खबर ला सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में खूब मन लगेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन