आने वाले 30 दिन में इन राशियों का चमकेगा भाग्य, शुक्र, मंगल, सूर्य, बुध, गुरु गोचर से महालाभ
Aane Wale 30 Din In Rashiyo Ke Liye Lucky : जून के महीने में कई राजयोगों का संयोग देखने को मिलेगा। कुछ राशियों को शुभ युति से किस्मत का फुल सपोर्ट मिलने वाला है। जून का महीना कुछ राशियों को मालामाल कर सकता है।

Aane Wale 30 Din In Rashiyo Ke Liye Lucky: आज से जून का महीना शुरू हो गया है। ग्रहों की चाल के अनुसार, जून का महीना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने में 1 या 2 नहीं बल्कि 5 ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। सबसे पहले गोचर का शुभारंभ गुरु ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर 2 जून से करेंगे। इसके बाद 8 जून को शुक्र भी कर्क राशि में एंटर करेंगे। शुक्र के गोचर करते ही गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। वहीं, गुरु उच्च राशि में रहकर हंस महापुरुष राजयोग बनाएंगे। फिर मिथुन राशि में सूर्य का गोचर 15 जून को होगा। 21 जून के दिन ग्रहों के सेनापति वृषभ राशि में एंटर करेंगे। 22 जून के दिन कर्क राशि में बुध की एंट्री होगी। बुध गोचर कर शुक्र के साथ लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाएंगे। ऐसे में जून के महीने में कई राजयोगों का संयोग देखने को मिलेगा। कुछ राशियों को इन राजयोगों और शुभ युति से किस्मत का फुल सपोर्ट मिलने वाला है। आइए जानते हैं जून के महीने में किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं-
आने वाले 30 दिन में इन राशियों का चमकेगा भाग्य, शुक्र, मंगल, सूर्य, बुध, गुरु गोचर से महालाभ
मिथुन राशि के लिए जून का गोचर कैसा रहेगा?
जून के महीने में ग्रहों की शुभ युति और राजयोग बनने से मिथुन राशि को फायदा हो सकता है। जीवन सुखमय बीतेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट होगा। घर परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। अपने बॉस का साथ मिलेगा। करियर में प्रोग्रेस करेंगे।
कर्क राशि के लिए जून का गोचर कैसा रहेगा?
कर्क राशि को जून के महीने में ग्रहों की शुभ युति और राजयोग बनने से लाभ हो सकता है। घर-परिवार का माहौल सुख-शांति वाला रहेगा। शत्रु भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आपको किसी भी तरह का डिसीजन लेने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। कॉन्फिडेंस लेवल बूस्ट रहेगा। व्यापार और बिजनेस में विकास होगा।
कन्या राशि के लिए जून का गोचर कैसा रहेगा?
जून के महीने में ग्रहों की शुभ युति और राजयोग बनने से कन्या राशि को खुशखबरी मिल सकती है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है। आपकी परफॉर्मेंस भी सुधरेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन