Mulank 1,6,9: इन तारीखों में जन्मी महिलाएं मानी जाती हैं लक्ष्मी का रूप, रखती हैं किस्मत बदलने की ताकत
LUCKY WIFE BIRTH DATES Numerology: कुछ विशेष तारीखों में जन्मी महिलाएं बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। माना जाता है कि ग्रहों और पॉजिटिव एनर्जी के प्रभाव के चलते ऐसी लड़कियां शादी के बाद पति और सुसराल के लिए बेहद लकी साबित होती हैं।

LUCKY WIFE BIRTH DATES Numerology, मूलांक 1,6,9 : राशिफल की तरह ही अंक शास्त्र की मदद से मूलांक के अनुसार व्यक्ति के प्रेम, धन, करियर, और सेहत का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष अनुसार, लड़कियों को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ विशेष तारीखों में जन्मी महिलाएं बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। माना जाता है कि ग्रहों और पॉजिटिव एनर्जी के प्रभाव के चलते ऐसी लड़कियां शादी के बाद पति और सुसराल के लिए बेहद लकी साबित होती हैं। ससुराल में इनके कदम पड़ते ही बिगड़ते काम भी बनने लग जाते हैं। साथ ही धन-दौलत और खुशियां भी अपने साथ लाती हैं। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली महिलाओं के बारे में
Mulank 1,6,9: इन तारीखों में जन्मी महिलाएं मानी जाती हैं लक्ष्मी का रूप, रखती हैं किस्मत बदलने की ताकत
मूलांक 1- किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख
मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं। सूर्य के प्रभाव के कारण इन महिलाओं में एक अलग ही आकर्षण और तेज होता है। ये स्वभाव से बहुत स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर होती हैं। शादी के बाद ये जिस भी घर में जाती हैं, वहां के लोगों का मान-सम्मान समाज में तेजी से बढ़ता है। इनके पैर पड़ते ही पति के करियर में बड़ा उछाल आ सकता है। इन्हें पैसों की कभी कमी नहीं होती और ये सोच-समझकर धन का सही इस्तेमाल करना जानती हैं।
मूलांक 6- किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख
मूलांक 6 के स्वामी धन, वैभव और ऐश्वर्य के देवता शुक्र माने जाते हैं। ज्योतिष में शुक्र को मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। इन तारीखों में जन्मी महिलाएं बेहद खूबसूरत, और कलाप्रेमी होती हैं। इन्हें आलीशान जिंदगी जीना पसंद होता है। ये अपने आसपास का माहौल भी अट्रैक्टिव बना देती हैं। इनके आते ही घर में सुख-सुविधा के साधन (जैसे गाड़ी, अच्छा मकान, कीमती सामान) अपने आप बढ़ने लगते हैं। ये पूरे परिवार को एक साथ लेकर चलने में माहिर होती हैं, जिससे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। जहां शांति होती है, वहां लक्ष्मी जी का वास वैसे ही हो जाता है।
मूलांक 9- किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख
मूलांक 9 के स्वामी मंगल देव माने जाते हैं। इस तारीख में जन्मी महिलाएं बहुत साहसी, एनर्जेटिक और कभी हार न मानने वाली होती हैं। मुश्किल से मुश्किल वक्त में भी ये अपने परिवार के साथ ढाल बनकर खड़ी रहती हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, इन तारीखों में जन्मी लड़कियां अपने पिता और पति दोनों के लिए लेडी लक साबित होती हैं। इनके जन्म के बाद पिता के काम में तरक्की होती है और शादी के बाद पति की बंद किस्मत का ताला खुल जाता है। ये भले ही स्वभाव से थोड़ी कड़क या मुहफट लगती हैं, लेकिन इनका दिल बहुत साफ होता है। ये निस्वार्थ भाव से अपनों की सेवा करती हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन