lucky number Numerology LUCKY BIRTH DATES People born on these dates are smart and number 1 in everything मूलांक 5,9,1: बेहद स्मार्ट होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, हर काम में रहते हैं नंबर 1, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मूलांक 5,9,1: बेहद स्मार्ट होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, हर काम में रहते हैं नंबर 1

lucky number Numerology LUCKY BIRTH DATES : कुछ तारीखों में जन्में जातक बहुत ही स्मार्ट और क्रिएटिव माने जाते हैं। ऐसे लोग बचपन से ही दूसरों से अलग और बेहद जीनियस माने जाते हैं। ये हर काम में सबसे आगे रहते हैं।

Wed, 27 May 2026 01:06 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मूलांक 5,9,1: बेहद स्मार्ट होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, हर काम में रहते हैं नंबर 1

lucky number Numerology LUCKY BIRTH DATES : अंक शास्त्र के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख का हमारे स्वभाव, बुद्धि और आने वाले भविष्य पर भी असर देखा जाता है। कुछ तारीखों में जन्में जातक बहुत ही स्मार्ट माने जाते हैं। ऐसे लोग बचपन से ही दूसरों से अलग और बेहद जीनियस माने जाते हैं। ये हर काम में सबसे आगे रहते हैं। इनकी सोचने की क्षमता भी दूसरों के मुकाबले अधिक और अनोखी होती है। आइए जानते हैं अंकशास्त्र के अनुसार, उन तारीखों में जन्में लोगों के बारे में जो हर काम में नंबर वन माने जाते हैं।

मूलांक 5,9,1: बेहद स्मार्ट होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, हर काम में रहते हैं नंबर 1

मूलांक 1- किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख

अगर आपका जन्म इनमें से किसी भी तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है। इस अंक का स्वामी सूर्य है, जिसे ग्रहों का राजा माना जाता है। इन तारीखों में जन्मे लोगों में कमाल की लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये लोग किसी के नीचे दबकर काम करना पसंद नहीं करते। इनका कॉन्फिडेंस लेवल गजब का होता है। ये लोग जिस भी फील्ड में जाते हैं, वहां अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं और बॉस बनकर राज करते हैं।

मूलांक 5- किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख

इन तारीखों में जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है, जिसका स्वामी बुध ग्रह है। बुध को बुद्धि, चालाकी और व्यापार का कारक माना जाता है। ये लोग दिमाग के इतने तेज होते हैं कि मुश्किल से मुश्किल प्रॉब्लम को भी चुटकियों में सुलझा लेते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर और बातचीत करने का तरीका लाजवाब होता है। ये लोग बिजनेस माइंडेड होते हैं। सिचुएशन कैसी भी हो, ये अपना रास्ता निकाल ही लेते हैं। पैसे कमाने और उसे मैनेज करने में इनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन तारीख में जन्मी महिला होती हैं लक्ष्मी का रूप, रखती हैं किस्मत बदलने की ताकत
ये भी पढ़ें:इन 13 तारीखों में जन्में लोग कमाते हैं पैसा ही पैसा, करते हैं खूब तरक्की

मूलांक 9- किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख

अगर आपका जन्म इन तारीखों में हुआ है, तो आपका मूलांक 9 है। इस अंक का स्वामी मंगल है, जो एनर्जी और साहस का प्रतीक माना जाता है। इन लोगों में गजब की एनर्जी होती है। ये किसी भी चुनौती या रिस्क से डरते नहीं हैं, बल्कि उसका डटकर सामना करते हैं। इनका फोकस बहुत तगड़ा होता है। अगर ये किसी काम को हाथ में ले लें, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनका यही जज्बा इन्हें करियर और खेलकूद में हमेशा टॉप पर रखता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल के गोचर से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, 15 जून तक होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट
ये भी पढ़ें:30 जून तक बदलेगी सूर्य,गुरु,मंगल,बुध,चंद्र,शुक्र की चाल, इन राशियों को बंपर लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!