Rashifal Budh Gochar se kin rashiyo ko milega labh Mercury Transit in Rahu constellation till 10 June 2026 कल से बुध गोचर राहु के नक्षत्र में, 10 जून तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से बुध गोचर राहु के नक्षत्र में, 10 जून तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Rashifal Budh Gochar, Mercury Transit : बुध के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं ग्रहों के राजकुमार बुध के नक्षत्र बदलने से किन राशियों की किस्मत बदल सकती है-

Mon, 1 June 2026 01:07 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से बुध गोचर राहु के नक्षत्र में, 10 जून तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Rashifal Budh Gochar, Mercury Transit : बुध ग्रहों के राजकुमार हैं। समय-समय पर बुध का नक्षत्र परिवर्तन होता रहता है। इस समय बुध स्वराशि मिथुन और मृगशिरा नक्षत्र में विराजे हुए हैं। बुध ग्रह हर महीने में नक्षत्र बदलते रहते हैं। कल मंगलवार के दिन बुध की चाल में बदलाव होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सुबह में 06 बजकर 14 मिनट पर बुध का गोचर आर्द्रा नक्षत्र में होने जा रहा है। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु माने जाते हैं। ऐसे में बुध के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं ग्रहों के राजकुमार बुध के नक्षत्र बदलने से किन राशियों की किस्मत बदल सकती है-

कल से बुध गोचर राहु के नक्षत्र में, 10 जून तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन लाभकरी साबित हो सकता है। कोई नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अपने लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए जीवनसाथी के साथ बैठकर बातचीत करें। व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं। सेहत में सुधार होगा साथ ही प्रेमी-प्रेमिकाओं के संबंध गहरे होंगे।

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

बुध का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी पर्सनालिटी निखर के सामने आएगी। नौकरी पेशा लोगों को बॉस का साथ मिलेगा। आर्थिक सिचूऐशन ठीक रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में मुनाफा होने के योग हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी विशेष यात्रा पर भी जा सकते हैं। किस्मत आपका साथ देगी। रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में इन राशियों का चमकेगा भाग्य, शुक्र, मंगल, सूर्य, बुध, गुरु गोचर से महालाभ
ये भी पढ़ें:5 महीने तक इन राशियों के जीवन में पैसा ही पैसा, गुरु कर्क गोचर कर देंगे लाभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। विद्यार्थियों को अपने टीचर का साथ मिलेगा। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ वक्त बिताना अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। कारोबार में बनाई गई योजनाएं सफलता के कदम चूमेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 अगस्त तक इन राशियों को होगा प्रॉफिट, राहु गोचर से 5 राशियों को रहना होगा अलर्ट
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 1-7 जून तक का समय कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!