Aries yearly horoscope 2026 Mesh varshik Rashifal 2026 for career money luck health predictions Rashifal in hindi Aries, मेष राशिफल 2026: अचानक मिलेगा लाभ, खरीदेंगे घर और वाहन, जानें कैसा रहेगा मेष राशि वालों का साल 2026?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aries, मेष राशिफल 2026: अचानक मिलेगा लाभ, खरीदेंगे घर और वाहन, जानें कैसा रहेगा मेष राशि वालों का साल 2026?

Mesh varshik Rashifal 2026:मेष राशि वालों पर अभी शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। ऐसे में साल 2026 मेष राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, खासकर, करियर, बिजनेस, लवलाइफ और हेल्थ को यहा जानें-

Fri, 19 Dec 2025 08:24 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी
share
Aries, मेष राशिफल 2026: अचानक मिलेगा लाभ, खरीदेंगे घर और वाहन, जानें कैसा रहेगा मेष राशि वालों का साल 2026?

वर्ष 2026 में ग्रहों के स्थिति के आधार पर देखा जाए तो वर्ष की शुरुआत में ग्रहों की स्थितियां वर्ष फल को प्रकट करेंगे। वर्ष के आरंभ में सूर्य धनु राशि में बुध, शुक्र एवं मंगल के साथ विद्यमान रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में होंगे। शनि, देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में होंगे। केतु सिंह राशि में तथा राहु कुंभ राशि में विद्यमान रहकर वर्ष के फल को प्रदान करने वाले होंगे। मेष राशि वालों पर अभी शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। ऐसे में साल 2026 मेष राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, खासकर, करियर, बिजनेस, लवलाइफ और हेल्थ को यहा जानें-

2026 में बढ़ेगा गुस्सा, कमर दर्द भी

मेष राशि वालों के लिए ग्रहों के इन्हीं स्थितियों के आधार पर देखा जाए तो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष 2026 एक बेहतर वर्ष के रूप में साबित होगा। मानसिक बल में वृद्धि, व्यक्तित्व में निखार, संघर्ष करने की क्षमता में वृद्धि, सामाजिक पद प्रतिष्ठा सम्मान में वृद्धि की स्थिति बनेगी। उत्साह में वृद्धि, व्यक्तिक संघर्ष में वृद्धि, जीवन शैली में वृद्धि, मानसिक स्थिति में बहुत मजबूती प्राप्त होगी। नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। अत्यधिक उत्साह के साथ ही साथ क्रोध में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। यद्यपि की स्वास्थ्य में काफी सुधार दिखेगा परंतु बीच-बीच में यूरिन रिलेटेड प्रॉब्लम, चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति, कंधे व कमर के दर्द में स्थिति के कारण तनाव रह सकता है। फिर भी स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष 2026 वर्ष 2025 की तुलना में सकारात्मक परिणाम प्रदान करने वाला होगा।

2026 में मेष राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा धन और व्यापार
धन एवं व्यापार के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2026 बेहतर स्थिति की ओर ले जाने वाला होगा। इस वर्ष व्यापार एवं नौकरी में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। सरकारी क्षेत्र के लिए प्रयासरत लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी उन्नति की तरफ ले जाने वाला वर्ष साबित होगा। विशेष करके मैनेजमेंट के क्षेत्र में, सेल्स मार्केट के क्षेत्र में, बैंकिंग क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। टीचिंग फील्ड वकालत अथवा पॉलिटिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष अच्छे अवसर प्रदान करने वाला साबित होगा। कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी एक नया अनुभव एवं नई व्यवस्था प्राप्त होगी। कार्यों में स्थान परिवर्तन तथा कार्य स्थल पर कार्यों की सराहना प्राप्त होगी। परंतु क्रोध पर नियंत्रण रखने पर अच्छी सफलता मिलेगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष नए अवसर प्रदान करने वाला तथा सुख समृद्धि में वृद्धि करने वाला होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से मेष राशि वाले लोग इस वर्ष प्रत्येक क्षेत्र से शुभ फल ही प्राप्त करने वाले होंगे। चाहे वह शेयर बाजार हो , सट्टा बाजार हो अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 2026: शनि और गुरु का रहेगा असर, जानें कैसा रहेगा तुला वालों का साल?
ये भी पढ़ें:नए साल में घर, गाड़ी, बुधादित्य योग से 5 मूलांक वालों के लिए रहेगा 2026?

2026 में खरीदेंगे, वाहन और घर, मिलेगा अचल संपत्ति का लाभ
पराक्रम एवं सामाजिक दृष्टिकोण से भी यह वर्ष काफी सकारात्मक वर्ष साबित होगा। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से संसाधनों में वृद्धि होगी। साझेदारी के कार्यों में प्रगति की स्थिति बनेगी। गृह व वाहन सुख में वृद्धि होगी। अचल संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता के सुख सानिध्य व आशीर्वाद में वृद्धि होगी। घरेलू कार्यों में वृद्धि होगा।

साल 2026 में कैसी रहेगी नौकरी
नौकरी में परिवर्तन व नौकरी के कार्यक्षेत्र में वृद्धि व परिवर्तन के अवसर मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र में नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। सैन्य बल अथवा पुलिस बल में जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए यह वर्ष अत्यंत ही शुभकारक साबित होगा। विदेशी यात्रा, विदेशी कंपनी से जुड़कर कार्य करने का अवसर भी प्राप्त होगा। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक गतिविधियां आरंभ करने के लिए यह वर्ष काफी सकारात्मक होगा। अपने मूल स्थान से दूर जाकर के व्यापार आरंभ कर सकते हैं।

साल 2026 में कैसी रहेगी करियर की स्थिति
डिग्री एवं अध्ययन अध्यापन के लिए भी उत्तम वर्ष साबित होगा। नए विषय के अध्ययन के लिए व नए कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय के चयन के लिए यह वर्ष उन्नति प्रदायक होगा। विदेशी शिक्षा ग्रहण करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष उपलब्धि कारक हो साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय की स्थिति बनेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा।कर्ज से मुक्ति प्राप्त करने के लिए भी अच्छा वर्ष होगा। यद्यपि की आरंभ में विषयों के चुनाव में एवं अध्ययन में अवरोध भी उत्पन्न होगा फिर भी यह वर्ष एक उपलब्धि कारक वर्ष साबित होगा।

साल 2026 में कैसी रहेगी लवलाइफ

जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। साझेदारी के कार्यों में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। विवाह के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे। राहु के प्रभाव से जीवन साथी को चोट या ऑपरेशन की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!