Kal Ka Rashifal 21 April 2026 aries to pisces Horoscope Tomorrow Lucky zodiacs Future predictions Kal Ka Rashifal: 21 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Kal Ka Rashifal: 21 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Horoscope Tomorrow 21 April 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 21 अप्रैल 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Mon, 20 April 2026 02:19 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Kal Ka Rashifal: 21 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Kal Ka Rashifal 21 April 2026 aries to pisces Horoscope, कल का राशिफल : 21 अप्रैल के दिन मंगलवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से रोग, भय, डर, कष्ट आदि दूर होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 21 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 21 अप्रैल को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

21 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मेष

21 अप्रैल का दिन आपके लिए थोड़ा एक्टिव रहेगा। ऐसे में काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप सब कुछ संभाल लेंगे। किसी जरूरी काम में जल्दबाजी ना करें। पैसों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। परिवार के साथ समय बिताने से मन अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और पर्याप्त नींद लें। अपनी स्क्रीन टाइमिंग थोड़ी कम करें।

वृषभ

21 अप्रैल के दिन आप जितना शांत होंगे उतना अच्छा होगा। कुछ चीजें धीरे-धीरे ही ठीक होंगी। पैसों के मामले में रिस्क लेने से बचें। किसी करीबी से सलाह लेने पर फायदा हो सकता है। रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए बातचीत जरूरी है। शाम के वक्त आज रिलैक्स करें और किसी भी बात की टेंशन ना ही लें।

मिथुन

21 अप्रैल के दिन आज आपके कुछ नए प्लान बन सकते हैं। काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। दोस्तों या सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है। ऐसे में आज आप बजट का ध्यान रखें। दिन के अंत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पॉजिटिव बने रहेंगे तो सारे काम धीरे-धीरे पूरे होते जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से इन 3 राशियों के दिन किसी वरदान से कम नहीं, केतु गोचर से होगा महालाभ
ये भी पढ़ें:14 मई तक का समय इन राशियों के लिए लाभकारी, इन राशियों को खूब होगा लाभ

कर्क

21 अप्रैल के दिन आपको परिवार से जुड़ा कोई काम करना पड़ सकता है। भावुक होने के बजाय प्रैक्टिकल सोचें। काम पर फोकस करेंगे तो चीजें आसान रहेंगी। ओवरथिंकिंग ना करें। पैसों के मामले में बैलेंस बनाए रखें। शाम को किसी अपने से बात करके मन हल्का होगा।

सिंह

21 अप्रैल के दिन आपका कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा। ऑफिस या काम में आपकी कोशिशों की तारीफ हो सकती है। गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। शाम का समय अपने लिए निकालें और थोड़ा आराम करें। नींद का समय निर्धारित करें। बाहरी खाना ना खाएं।

कन्या

21 अप्रैल के दिन काम का प्रेशर थोड़ा ज्यादा लग सकता है लेकिन आप संभाल लेंगे। धीरे-धीरे रिजल्ट मिलते दिखेंगे। पैसों की स्थिति ठीक ही रहेगी। किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है। हेल्दी रूटीन फॉलो करें।

तुला

21 अप्रैल का दिन आपके लिए सामान्य ही रहेगा। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे होंगे। सेहत को नजरअंदाज ना करें। ज्यादा सोचने से बचें। घर का माहौल अच्छा बनाए रखने की कोशिश करें। हल्का और हेल्दी खाना आपके लिए बेहतर रहेगा। रुटीन में एक्सरसाइज शामिल करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 अप्रैल से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, गुरु, चंद्र गोचर देगा प्रॉफिट
ये भी पढ़ें:जल्द ही बुध के नक्षत्र में एंटर करेंगे शनि, इन राशियों के जीवन में होगा आनंद ही

वृश्चिक

21 अप्रैल के दिन आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। बेवजह की चिंता करने से बचें। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। कोई फैसला सोच-समझकर लें। खुद को रिलैक्स रखने के लिए थोड़ा समय निकालें। शाम में कहीं बाहर घूमने निकल जाएं।

धनु

21 अप्रैल के दिन किसी जरूरी काम में आपको ग्रोथ नजर आएगी। परिवार या पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। पैसों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। नए लोगों से बातचीत आपके लिए फायदेमंद रह सकती है। पॉजिटिव सोच बनाए रखें और ज्यादा ना सोचें। खानपान का ध्यान रखें।

मकर

21 अप्रैल के दिन आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। काम में धीरे-धीरे सुधार आएगा। किसी बात पर बहस करने से बचें। पैसों के मामले में सावधानी रखें। शाम तक स्थिति बेहतर लग सकती है। आसपास कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। ऑयली फूड से बचें।

कुंभ

21 अप्रैल के दिन आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। काम में ध्यान बनाए रखें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्चों पर कंट्रोल रखें। ट्रैवल या किसी प्लानिंग के बारे में सोच सकते हैं।

मीन

21 अप्रैल का दिन क्रिएटिव काम के लिए अच्छा रहेगा। कोई नया आइडिया काम आ सकता है। दोस्तों से बातचीत करके अच्छा महसूस होगा। पैसों के मामले में संतुलन बनाए रखें। सेहत ठीक रहेगी। आज बाहर का ज्यादा खाने से बचें। रोज योगाभ्यास करना शुरू कर दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या 20 अप्रैल को मनेगी अक्षय तृतीया, पंडित जी से जानें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!