Horoscope Ketu Rashifal From tomorrow these 3 zodiacs will get good news with Ketu Transit 2026 bring immense benefits कल से इन 3 राशियों के दिन किसी वरदान से कम नहीं, केतु गोचर से होगा महालाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से इन 3 राशियों के दिन किसी वरदान से कम नहीं, केतु गोचर से होगा महालाभ

Horoscope Ketu Rashifal, Ketu Transit 2026 : मघा नक्षत्र के स्वामी स्वयं केतु माने जाते हैं। ऐसे में इस नक्षत्र में केतु गोचर होने से कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है।  कुछ राशियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल भी साबित हो सकता है। 

Mon, 20 April 2026 12:39 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से इन 3 राशियों के दिन किसी वरदान से कम नहीं, केतु गोचर से होगा महालाभ

Horoscope Ketu Rashifal, Ketu Transit 2026 : केतु मायावी ग्रह हैं, जिनकी चाल का प्रभाव किसी पर पॉजिटिव तो किसी पर नेगेटिव पड़ता है। इस समय सूर्य की राशि में केतु उलटी चाल चल रहे हैं। जल्दी ही केतु अपनी चाल भी बदलने वाले हैं। कल सोमवार को 20 अप्रैल के दिन केतु का गोचर मघा नक्षत्र के चतुर्थ पद में होने वाला है। मघा नक्षत्र के स्वामी स्वयं केतु माने जाते हैं। ऐसे में इस नक्षत्र में केतु का गोचर होने से कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, कुछ राशियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल भी साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मायावी ग्रह केतु की चाल बदलने से किन राशियों को जीवन में पॉजिटिव चेंज दिख सकते हैं-

कल से इन 3 राशियों के दिन किसी वरदान से कम नहीं, केतु गोचर से होगा महालाभ

कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा केतु ग्रह का गोचर?

मायावी ग्रह केतु का ये नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट करेंगे। व्यापारियों के काम की प्रशंसा होगी साथ ही प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। हेल्दी रहेंगे पर हाइड्रेटेड रहना न भूलें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 मई तक का समय इन राशियों के लिए लाभकारी, इन राशियों को खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:21 अप्रैल से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, गुरु, चंद्र गोचर देगा प्रॉफिट

सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा केतु ग्रह का गोचर?

सिंह राशि के लोगों के लिए मायावी ग्रह केतु का ये नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कानूनी मामले सॉल्व हो सकते हैं। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा और आपके लिए ये समय शुभ माना जा रहा है। लव लाइफ भी अच्छे रहने वाली है। अपनी हेल्थ पर ध्यान दें।

वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा केतु ग्रह का गोचर?

वृषभ राशि के लोगों के लिए मायावी ग्रह केतु का ये नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक साबित हो सकता है। समृद्धि का आगमन होगा। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर बनेंगे कई राजयोग, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
ये भी पढ़ें:20 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!