Shani Rashifal Saturn Transit entry in Mercury constellation Shani gochar 2026 budh ke nakshatra me in rashiyo ko labh जल्द ही बुध के नक्षत्र में एंटर करेंगे शनि, इन 3 राशियों के जीवन में होगा आनंद ही आनंद, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

जल्द ही बुध के नक्षत्र में एंटर करेंगे शनि, इन 3 राशियों के जीवन में होगा आनंद ही आनंद

Shani Rashifal Saturn Transit 2026 : शनि ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है, जितना कि राशि परिवर्तन। शनि की चाल बदलने से करियर में बदलाव, फाइनेंशियल स्टेबिलिटी, अनुशासन और मेहनत रंग लाती है।

Wed, 15 April 2026 08:55 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जल्द ही बुध के नक्षत्र में एंटर करेंगे शनि, इन 3 राशियों के जीवन में होगा आनंद ही आनंद

Shani Rashifal Saturn Transit 2026, शनि का नक्षत्र गोचर राशिफल : शनि ग्रह अन्य ग्रहों की तुलना में धीमी स्पीड में राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। शनि ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है, जितना कि राशि परिवर्तन। इस समय शनि उत्तरभाद्रपद नक्षत्र और गुरु की राशि मीन में विराजमान हैं। जल्द ही शनि अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। शनि के नक्षत्र गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित हो सकती है। शनि की चाल बदलने से करियर में बदलाव, फाइनेंशियल स्टेबिलिटी, अनुशासन और मेहनत रंग लाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कर्मफलदाता शनि ग्रह मई के महीने में 17 तारीख को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि का ये गोचर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र से रेवती नक्षत्र में होगा। रेवती नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं। ऐसे में बुध के नक्षत्र में शनि का गोचर करना कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिन्हें शनि के नक्षत्र गोचर से लाभ हो सकता है-

जल्द ही बुध के नक्षत्र में एंटर करेंगे शनि, इन 3 राशियों के जीवन में होगा आनंद ही आनंद

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

बुध के रेवती नक्षत्र में शनि का गोचर करना मिथुन राशि के जातकों को अच्छी खबर दे सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच संबंध गहरे होंगे। भूमि, भवन में निवेश करने का अच्छा मौका है। विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। पॉजिटिव एनर्जी भरपूर रहेगी। साथ ही व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर अक्षय योग से इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, मिलेगी खुशखबरी
ये भी पढ़ें:शनि की बदलती चाल लाएगी बदलाव, कुंभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

बुध के रेवती नक्षत्र में शनि का गोचर करना वृषभ राशि के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। करियर में कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी करने वालो के प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

मीन राशि वालों के लिए बुध के रेवती नक्षत्र में शनि का गोचर करना बेहद ही लाभकारी माना जा रहा है। बॉस का सपोर्ट मिलेगा। परिवार और बच्चों संग अच्छा समय बीतेगा। धन लाभ होने के भी योग नजर आ रहे हैं। यह समय निवेश करने के लिए अच्छा माना जा रहा है। दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से 1 महीने तक मेष राशि में सूर्य गोचर, इन राशियों का सूर्य जैसा चमकेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 15 अप्रैल: आज इन राशियों को होगा लाभ, ये राशियां पंगेबाजी से बचें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!