14 मई तक का समय इन राशियों के लिए लाभकारी, इन राशियों को खूब होगा लाभ
Rashifal Shukra Horoscope Venus Transit: वृषभ राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शुक्र हैं। ऐसे में शुक्र के वृषभ राशि में एंटर करते ही मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। शुक्र के इस वृषभ गोचर से कुछ राशियों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है।

Rashifal Shukra Horoscope Venus Transit 2026, शुक्र गोचर : शुक्र ग्रह विलासिता के कारक माने जाते हैं। शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति लाइफ में सुख, धन और प्रेम में वृद्धि करती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह ने आज 19 अप्रैल, रविवार के दिन दोपहर में 03 बजकर 51 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश किया है। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शुक्र हैं। ऐसे में शुक्र के वृषभ राशि में एंटर करते ही मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। अपनी ही राशि में शुक्र 19 अप्रैल से लेकर 14 मई की सुबह 10:56 मिनट तक विराजमान रहने वाले हैं। शुक्र के इस वृषभ गोचर से कुछ राशियों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के वृषभ गोचर की लकी राशियां-
कब बनता है मालव्य राजयोग?
जब भी शुक्र अपनी स्वराशि या फिर उच्च राशि में गोचर करते हैं, तब मालव्य राजयोग का निर्माण होता है। शुक्र के केंद्र भाव या 1, 4, 7, 10 भाव में होने पर मालव्य राजयोग बनता है।
14 मई तक का समय इन राशियों के लिए लाभकारी, इन राशियों को खूब होगा लाभ
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का वृषभ गोचर कैसा रहेगा?
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर करना फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर में आपको कई नए टास्क मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। कुछ जातक नया पद भी हासिल कर सकते हैं। आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। वैवाहिक जीवन भी मधुर बना रहेगा।
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का वृषभ गोचर कैसा रहेगा?
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर करना मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। परिवार में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। फाइनेंशियल स्थिति अच्छी रहने वाली है। करियर में आपके कठिन परिश्रम की तारीफ की जाएगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बना रहे हैं।
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का वृषभ गोचर कैसा रहेगा?
कन्या राशि के जातकों को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना जताई जा रही है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। सालों से रुके हुए कार्य अपनी रफ्तार पकड़ेंगे। बैंकिंग, लेखन और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन