21 अप्रैल से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, गुरु, चंद्र गोचर देगा प्रॉफिट
Guru Rashifal Moon Transit Jupiter Horoscope Chandra Gochar : इस राशि में गुरु और चंद्रमा की युति 23 अप्रैल तक बनी रहेगी। बुध की मिथुन राशि में गुरु, चंद्र की युति 23 अप्रैल तक बनी रहेगी, जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है।

Guru Rashifal Moon Transit Jupiter Horoscope, गुरु- चंद्र गोचर 2026 : ज्योतिष विद्या में चंद्र और गुरु की चाल बेहद ही फायदेमंद मानी जाती है। मन के कारक चंद्रमा का गोचर जल्द ही मिथुन राशि में होने जा रहा है। इस राशि में पहले से ही गुरु ग्रह बैठे हुए हैं। गुरु और चंद्रमा की युति बेहद ही शुभ मानी जाती है। इस युति के निर्माण से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। गजकेसरी राजयोग बनने से सफलता, धन, सुख, समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 के दिन दोपहर में 01 बजे मिथुन राशि में चंद्रमा की एंट्री होगी। इस राशि में गुरु और चंद्रमा की युति 23 अप्रैल तक बनी रहेगी। बुध की मिथुन राशि में गुरु, चंद्र की युति 23 अप्रैल तक बनी रहेगी। ऐसे में इस युति से कुछ राशि के जातकों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
21 अप्रैल से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, गुरु, चंद्र गोचर देगा प्रॉफिट
कन्या राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि में गुरु, चंद्र की युति कैसी रहेगी?
गुरु और चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।
वृषभ के जातकों के लिए मिथुन राशि में गुरु, चंद्र की युति कैसी रहेगी?
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु और चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग निवेश करने के लिए अच्छे मौके लेकर आया है। कमाई में वृद्धि के योग हैं। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके लिए वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।
मिथुन के जातकों के लिए मिथुन राशि में गुरु, चंद्र की युति कैसी रहेगी?
गुरु और चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग मिथुन राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेगी। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का फुल सपोर्ट भी मिल सकता है। आपके दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन