11 दिन बाद बदलेगी शनि की चाल, नक्षत्र पद गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Horoscope Shani Rashifal Saturn Transit 2026 : शनि देव कर्मफलदाता के रूप में जाने जाते हैं। शनि की चाल में बदलाव होने से कुछ राशियों का अच्छा समय भी शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र पद गोचर की लकी राशियों के बारे में-

Horoscope Shani Rashifal Saturn Transit 2026, शनि का नक्षत्र गोचर : शनि देव इस समय मीन राशि में बैठे हुए हैं और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शनि की चाल बदलने से सभी 12 राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलते हैं। शनि इस समय उत्तरभाद्रपद नक्षत्र के तृतीया पद में विराजमान हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 के दिन उत्तरभाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में शाम को 04 बजकर 05 मिनट पर शनि का गोचर होगा। शनि देव कर्मफलदाता के रूप में जाने जाते हैं। शनि की चाल में बदलाव होने से कुछ राशियों का अच्छा समय भी शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र पद गोचर की लकी राशियों के बारे में-
11 दिन बाद बदलेगी शनि की चाल, नक्षत्र पद गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
मेष राशि वालों के लिए शनि का ये नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
शनि का उत्तरभाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर होना मेष राशि के लिए अच्छा समय लेकर आ सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। आपको अपने पिता और गुरु का भरपूर सपोर्ट मिलने वाला है। दफ्तर में आपकी मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। धार्मिक गतिविधियों में भी आपका मन लगेगा। वहीं, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
कन्या राशि वालों के लिए शनि का ये नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
कन्या राशि के लिए शनि का उत्तरभाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर होना लाभदायक माना जा रहा है। आज आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे। पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। काम को लेकर आपकी तारीफ भी होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में जीत हासिल करेंगे। वहीं, जीवनसाथी के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा। प्रॉफिटेबल डील मिल सकती है।
कुंभ राशि वालों के लिए शनि का ये नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
शनि का उत्तरभाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर होना कुंभ राशि के लिए शुभ साबित हो सकता है। करियर और आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। व्यापार में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपनी प्रतिभा से सभी मुश्किलों को आसानी से पार कर लेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन