Mars Rashifal Mangal Gochar Shani ke Nakshatra me kin rashiyo ko laabh from 6 April 2026 Mars Transit कल से इन 3 राशियों के लिए खुशखबरी, शनि के नक्षत्र में होगा मंगल गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से इन 3 राशियों के लिए खुशखबरी, शनि के नक्षत्र में होगा मंगल गोचर

Mars Rashifal Mangal Gochar Shani ke Nakshatra me : इस समय मंगल का गोचर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में हो रहा है। कल सोमवार के दिन ग्रहों के सेनापति अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों को प्रॉफिट हो सकता है। 

Sun, 5 April 2026 04:07 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से इन 3 राशियों के लिए खुशखबरी, शनि के नक्षत्र में होगा मंगल गोचर

Mars Rashifal Mangal Gochar, मंगल का शनि के नक्षत्र में गोचर : मंगल ग्रह जल्द ही अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। मंगल ग्रहों के सेनापति हैं, जिनकी चाल का असर मेष राशि से लेकर मीन राशि पर देखने को मिलता है। मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है तो कुछ राशियों को जीवन में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस समय मंगल का गोचर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में हो रहा है। कल सोमवार के दिन ग्रहों के सेनापति अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। 6 अप्रैल, 2026 के दिन उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में मंगल का गोचर होने जा रहा है। उत्तरभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। इस नक्षत्र में 23 अप्रैल तक मंगल ग्रह विराजमान रहने वाले हैं। मंगल ग्रह के नक्षत्र बदलने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं-

कल से इन 3 राशियों के लिए खुशखबरी, शनि के नक्षत्र में होगा मंगल गोचर

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

शनि के उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में मंगल का गोचर होना मिथुन राशि के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। मंगल का गोचर होने से इस राशि को अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ जातकों का प्रमोशन भी हो सकता है। कमाई करने के नए-नए रास्ते आपके सामने आ सकते हैं। संपत्ति मिलने की भी पूरी संभावना बन रही है। कुछ जातकों को विदेश से भी ऑफर आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-30 अप्रैल तक का समय इन राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं, पढ़ें राशिफल

मेष राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

मेष राशि वालों आपके लिए शनि के उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में मंगल का गोचर होना फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको कारोबार में प्रॉफिटेबल डील हासिल हो सकती है। जॉब चेंज करने वालों को नया ऑफर मिल सकता है। काम के मामले में आपको नई जिम्मेदारियां भी हासिल हो सकती है। घर-परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। अपने पार्टनर के साथ शांति से पेश आएं।

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

शनि के उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में मंगल का गोचर होना वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। आपकी लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बना रहेगा। इस दौरान आप काफी कॉन्फिडेंट महसूस करने वाले हैं। धर्म-कर्म में भी आपका इंटरेस्ट भरपूर रहेगा। सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होने के आसार हैं। कुछ लोगों की इंकम भी बढ़ सकती है। सेविंग्स करने में भी आपको आसानी होगी। कुछ जातकों के पद में भी वृद्धि हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:शनि अस्त से होंगे उदय, 22 अप्रैल से इन राशियों पर होगी खुशियों की बरसात
ये भी पढ़ें:कल से 11 मई तक इन राशियों के जीवन में रहेगा खूब आनंद, मंगल गोचर देगा फायदा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!