Transit Mercury in Pisces Horoscope Budh Gochar Meen Rashi me from 11 April 2026 11 अप्रैल से इन राशियों के करियर और बिजनेस में वृद्धि, मीन राशि में करेंगे बुध गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

11 अप्रैल से इन राशियों के करियर और बिजनेस में वृद्धि, मीन राशि में करेंगे बुध गोचर

Transit Mercury in Pisces Horoscope 2026 : जल्द ही बुध अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। ग्रहों के राजकुमार का गोचर कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है तो कुछ राशियों को मुश्किल समय भी दे सकता है। 

Mon, 6 April 2026 04:07 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
11 अप्रैल से इन राशियों के करियर और बिजनेस में वृद्धि, मीन राशि में करेंगे बुध गोचर

Transit Mercury in Pisces Horoscope 2026, बुध का मीन राशि में गोचर : इस समय ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि में विराजमान हैं। कुछ ही दिनों में बुध की चाल में बदलाव देखने को मिल सकता है। ग्रहों के राजकुमार का गोचर कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है तो कुछ राशियों को मुश्किल समय भी दे सकता है। मेष से लेकर मीन राशि के लिए बुध का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 के दिन मीन राशि में बुध का गोचर होगा। मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु माने जाते हैं। ऐसे में गुरु की मीन राशि में बुध 29 अप्रैल तक विराजमान रहने वाले हैं। आइए जानते हैं बुध का राशि परिवर्तन किन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-

11 अप्रैल से इन राशियों के करियर और बिजनेस में वृद्धि, मीन राशि में करेंगे बुध गोचर

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा?

गुरु की मीन राशि में बुध का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। आप काफी क्रिएटिव महसूस करेंगे। आपके दिमाग में कई इनोवेटिव विचार आ सकते हैं। ऐसे में उन्हें नोट कर लेना बेहतर रहेगा। लंबे समय से रुकी हुई कोई डील आगे बढ़ सकती है। कला से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद खास माना जा रहा है। पॉजिटिव माहौल का एहसास करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैशाख महीने में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शनि, बुध, शुक्र, मंगल, सूर्य गोचर
ये भी पढ़ें:जल्द ही इन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, 4 महीने बाद केतु की बदलेगी चाल

कर्क राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा?

कर्क राशि के लोगों के लिए गुरु की मीन राशि में बुध का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। आप अपनी जुबान से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। ये गोचर आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स और ज्यादा निखरेगा। आपको अपने बॉस व गुरु का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस दौरान ट्रैवल करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

कन्या राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा?

गुरु की मीन राशि में बुध का गोचर कन्या राशि के लोगों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। इस समय स्टूडेंट्स को अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं। धार्मिक चीजों में आपका इंटरेस्ट बढ़ेगा। काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अचानक कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त गुजरेगा। किसी ट्रिप पर जाने का प्लान भी बन सकता है। सोशल कनेक्शन में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से इन 3 राशियों के लिए खुशखबरी, शनि के नक्षत्र में होगा मंगल गोचर
ये भी पढ़ें:7 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!