Kal Ka Rashifal 7 April 2026 aries to pisces Horoscope Tomorrow Lucky zodiacs Future predictions Kal Ka Rashifal: 7 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Kal Ka Rashifal: 7 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Horoscope Tomorrow 7 April 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 7 अप्रैल 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क- 

Mon, 6 April 2026 03:00 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Kal Ka Rashifal: 7 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Kal Ka Rashifal 7 April 2026 aries to pisces Horoscope Tomorrow, कल का राशिफल : 7 अप्रैल के दिन मंगलवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करने से डर, कष्ट, भय, रोग आदि दूर होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 7 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 7 अप्रैल को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

7 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मेष

7 अप्रैल के दिन मेष राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मैरिड जातकों की लव लाइफ अच्छी रहेगी।

वृषभ

7 अप्रैल का दिन कुछ बड़े खर्चे लेकर आ सकता है। आपका आर्थिक बजट हिल सकता है। आज के दिन समय और धन दोनों को सोच-समझकर खर्च करें। कुछ वृषभ राशि के जातक शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

मिथुन

7 अप्रैल के दिन ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। दिन के मध्य में गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको कुछ बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क

7 अप्रैल के दिन कर्क राशि का समय मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन के अंत में पैसों के लेन-देन से बचें। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां रहेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैशाख महीने में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शनि, बुध, शुक्र, मंगल, सूर्य गोचर
ये भी पढ़ें:जल्द ही इन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, 4 महीने बाद केतु की बदलेगी चाल

सिंह

7 अप्रैल के दिन सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में पैसे खर्च हो सकते हैं। सिंह राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

कन्या

7 अप्रैल के दिन पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आपकी कमाई के साधन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मन चाहा लाभ होगा।

तुला

7 अप्रैल के दिन तुला राशि वालों को दिन की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से हट सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक

7 अप्रैल के दिन वृश्चिक राशि वालों का समय मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन की शुरुआत में नौकरी करने वाले जातकों पर काम का दवाब रहेगा। इस दौरान आपको सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

धनु

7 अप्रैल के दिन आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। दिन के दौरान आप संतान की किसी बात से परेशान रहेंगे। दिन के मध्य में किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है।

मकर

7 अप्रैल के दिन मकर राशि वालों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज के दिन आपको किसी काम में सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ

7 अप्रैल के दिन परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। दिन के बीच में नौकरी करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। कुछ खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है।

मीन

7 अप्रैल के दिन मीन राशि वालों को सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में पैसे खर्च हो सकते हैं। जिससे आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:कल से इन 3 राशियों के लिए खुशखबरी, शनि के नक्षत्र में होगा मंगल गोचर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!