वैशाख महीने में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शनि, बुध, शुक्र, मंगल, सूर्य गोचर से होगा फायदा
April Horoscope Saturn Transit Mercury Gochar 2026 : अप्रैल के महीने को वैशाख का महीना भी कहते हैं। इस महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। अप्रैल के महीने में ग्रहों की चाल से बना राजयोग कुछ राशियों को लाभ दे सकता है।

April Horoscope Saturn Transit Mercury Horoscope, वैशाख का राशिफल : हिंदू पंचांग के अनुसार, अप्रैल के महीने को वैशाख का महीना भी कहते हैं। इस महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। इस महीने शनि उदय होने वाले हैं। बुध, सूर्य और शुक्र वर्तमान समय में उदय अवस्था में ही गोचर कर रहे हैं। 27 अप्रैल से बुध अस्त अवस्था में गोचर करना शुरू कर देंगे। इस समय सूर्य, मंगल और शनि मीन राशि में युति कर रहे हैं। इसके बाद सूर्य और बुध का गोचर मेष राशि में होगा। वहीं, शुक्र इस समय मेष राशि में बैठे हुए हैं, जो 19 अप्रैल को वृषभ राशि में एंटर करेंगे। इस महीने सूर्य और मंगल की युति मंगल आदित्य राजयोग बनाएगी। शुक्र के वृषभ गोचर से मालव्य राजयोग बनेगा। बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। ऐसे में आइए जानते हैं अप्रैल के महीने में ग्रहों की चाल से बना राजयोग किन राशियों को लाभ दे सकता है-
वैशाख महीने में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शनि, बुध, शुक्र, मंगल, सूर्य गोचर से होगा फायदा
मेष राशि के जातकों के लिए वैशाख का महीना कैसा रहेगा ?
अप्रैल के महीने में ग्रहों की चाल से बना राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं। आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं।
मिथुन राशि के जातकों के लिए वैशाख का महीना कैसा रहेगा ?
मिथुन राशि के जातकों के लिए अप्रैल के महीने में ग्रहों की चाल से बना राजयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। धन का आगमन होगा। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों के लिए कमाई के नए स्रोत खुलेंगे। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।
वृषभ राशि के जातकों के लिए वैशाख का महीना कैसा रहेगा ?
अप्रैल के महीने में ग्रहों की चाल से बना राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर ला सकता है। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। राजयोगों के शुभ प्रभाव से आपकी सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन