जल्द ही इन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, 4 महीने बाद केतु की बदलेगी चाल
Rashifal Ketu Transit 2026 Ketu Gochar : कुछ ही महीनों में केतु अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। केतु के नक्षत्र पद बदलने से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है तो कुछ राशियों को मुश्किलें भी झेलनी पड़ सकती हैं।

Rashifal Ketu Transit 2026 Ketu Gochar, केतु का नक्षत्र गोचर : केतु मायावी ग्रह हैं। केतु की चाल बदलने पर सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलता है। केतु का गोचर इस समय मघा नक्षत्र के चतुर्थ पद में हो रहा है। कुछ ही महीनों में केतु अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। मघा नक्षत्र के स्वामी ग्रह स्वयं केतु माने जाते हैं। इस समय केतु मघा नक्षत्र के तृतीया पद में गोचर कर रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अगस्त, 2026 के दिन मघा नक्षत्र के द्वितीय पद में केतु गोचर करने जा रहे हैं। केतु के नक्षत्र पद बदलने से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है तो कुछ राशियों को मुश्किलें भी झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं केतु का नक्षत्र पद में गोचर करना किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-
जल्द ही इन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, 4 महीने बाद केतु की बदलेगी चाल
धनु राशि के जातकों के लिए केतु का नक्षत्र पद बदलना कैसा रहेगा?
केतु का मघा नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करना धनु राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नई जॉब के लिए अप्लाई करने या इंटरव्यू देने के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। करियर लाइफ प्रोडक्टिव रहने वाली है। सरप्राइज डेट पर जाने की भी संभावना है। कुछ लोग भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। वहीं, घर के सदस्यों के साथ भी अच्छा टाइम स्पेन्ड करेंगे। प्रेमी एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।
वृषभ राशि के जातकों के लिए केतु का नक्षत्र पद बदलना कैसा रहेगा?
वृषभ राशि के जातकों के लिए केतु का मघा नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करना लाभकारी साबित हो सकता है। पूरी लग्न और मेहनत के साथ प्रोजेक्ट पूरा करना आपके लिए फलदायक रहेगा। दोस्तों के साथ शांति और सुख वाला माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार हो सकती है। इस दौरान पेशेंस के साथ मामलों को सुलझाना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कई नए मौके मिल सकते हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए केतु का नक्षत्र पद बदलना कैसा रहेगा?
केतु का मघा नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करना सिंह राशि के लिए शुभ साबित हो सकता है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय काफी लकी रहेगा। बॉस का सपोर्ट भी बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सिंगल जातकों को प्यार की तलाश में गुड न्यूज मिल सकती है। मैरिड लोगों को अपने पार्टनर की हेल्थ पर फोकस करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन