Feng Shui Tips: घर में बढ़ती जा रही है नेगेटिविटी? मुख्यद्वार पर बस लगा दें ये 2 चीजें
अगर आपको ऐसा लगने लगा है कि घर में नेगेटिविटी बढ़ती ही जा रही है। इस वजह से आपका सुख-चैन भी छीनने लगा है तो आप फेंगशुई के कुछ उपाय करके इससे राहत पा सकते हैं।

Feng Shui Tips for Main Door: तमाम लोग फेंगशुई को ही वास्तुशास्त्र समझ बैठते हैं। दोनों में अंतर है। हालांकि वास्तुशास्त्र की तरह ही फेंगशुई भी ऊर्जा के सिद्धांत पर ही काम करता है। अगर इसमें बताए गए नियमों का सही तरीके से पालन कर लिया जाए तो जिंदगी से नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे कम होने लगती है और इसी के साथ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। हमारे आसपास मौजूद चीजें और उनका प्लेसमेंट हमारे मन और जिंदगी पर बहुत ही गहरा असर डालते हैं। ऐसा होता है ना कि कई बार बिना किसी क्लियर वजह के घर में बेचैनी सी महसूस होने लगती है या ऐसा लगता है कि वातावरण में नेगेटिविटी सी बढ़ गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह आसपास की ऊर्जा का असंतुलित होना भी हो सकता है।
अगह आपको भी ऐसा महससू हो रहा है तो फेंगशुई के कुछ आसान से नियमों को अपनाकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है। फेंगशुई के नियमों का सही से पालन किया जाए तो मानसिक तनाव कम होता है। इसी के साथ हमारे रिश्तों में भी सुधार आता है और साथ में आर्थिक स्थिति भी सही होती है। विशेष रूप से मुख्यद्वार पर कुछ बदलाव करने से घर और जिंदगी से नेगेटिविटी खत्म हो जाती है।
मुख्यद्वार पर लगाएं ये दो चीजें
1. फेंगशुई के अनुसार अगर घर के मुख्यद्वार पर कुछ चीनी सिक्के लगा दिए गए तो इसे काफी शुभ मानते हैं। आप इन सिक्कों को एक धागे में बांधकर मुख्यद्वार के बाहर लटका सकते हैं। चाहे तो इसे अंदर की ओर भी लगाया जा सकता है। कोशिश करें कि धागा लाल रंग का हो। आप लाल रंग के कपड़े में भी सिक्कों को भरकर एक पोटली बनाकर इसे मुख्यद्वार पर टांग सकते हैं। फेंगशुई के इस उपाय से घर में धन-धान्य की कोई भी कमी नहीं होती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
2. आप घर के मुख्य द्वार एक विंड चाइम भी लगा सकते हैं। इसे लगाने से घर में पॉजिटिविटी आती है। हवा की वजह से इससे निकलने वाली मधुर आवाज नेगेटिविटी को खत्म करने का काम करती है। इससे घर में सुकून वाला माहौल बन जाता है। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इसे लगाते वक्त ध्यान दें कि ये टूटा हुआ ना हो। साथ ही इसकी आवाज बहुत ज्यादा तेज या कर्कश नहीं होनी चाहिए।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन