feng shui tips 3 best plants for balcony and furniture placement rule फेंगशुई टिप्स: घर की बालकनी में लगाएं ये 3 पौधे, फर्नीचर को लेकर ना करें ये गलती, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

फेंगशुई टिप्स: घर की बालकनी में लगाएं ये 3 पौधे, फर्नीचर को लेकर ना करें ये गलती

Feng Shui Tips for Balcony: फेंगशुई के अनुसार अगर घर की बालकनी सजा ली जाए तो कई फायदे होते हैं। नियम के अनुसार बालकनी में कुछ विशेष पौधों का होना जरूरी है। नीचे विस्तार से जानें बालकनी से जुड़े फेंगशुई के नियमों को…

Sat, 6 Dec 2025 12:55 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फेंगशुई टिप्स: घर की बालकनी में लगाएं ये 3 पौधे, फर्नीचर को लेकर ना करें ये गलती

Easy Feng Shui Tips for Balcony: हमारी जिंदगी में फेंगशुई का बहुत बड़ा रोल होता है। अगर आसान सी भाषा में समझा जाए तो फेंगशुई को चीनी वास्तु शास्त्र कहा जा सकता है। इसकी मदद से किसी भी जगह की एनर्जी को आसानी से बैलेंस किया जा सकता है। फेंगशुई की कुछ चीजों और घर की कुछ चीजों सही जगह पर रखकर पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाया जा सकता है। फेंगशुई में घर के हर एक कोने से जुड़े नियम हैं। बात की जाए बालकनी की तो इसे लेकर भी कुछ नियम हैं। आम तौर पर लोग बालकनी को सजाने के लिए पौधे और फर्नीचर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सवाल ये है कि क्या हम सही तरीके से ये सब कर रहे हैं? चलिए जानते हैं कि आखिर बालकनी में कौन से वो 3 पौधे हैं जो हमें रखने चाहिए। वहीं फर्नीचर से जुड़ा फेंगशुई टिप्स भी जानेंगे।

बालकनी में लगाएं ये 3 पौधे

फेंगशुई के नियमों के अनुसार बालकनी में कुछ खास पौधों को लगाकर घर को पॉजिटिव एनर्जी से भरा जा सकता है। इन पौधों के वाइब से घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही पॉजिटिव एनर्जी के बढ़ते ही घर के सभी सदस्यों की जिंदगी में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। फेंगशुई के अनुसार घर की बालकनी में तुलसी का पौधा, जेड प्लांट और मनी प्लांट जरूर लगाना चाहिए। इन पौधों को कम मेंटनेंस के साथ रखा जा सकता है। ऐसे में फेंगशुई फ्रेडली इन पौधों को घर में आसानी से रखा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशई टिप्स: चाहिए बढ़िया प्रमोशन तो ऑफिस डेस्क पर रख लें ये 3 चीजें

फर्नीचर को लेकर ना करें ये गलती

फेंगशुई के अनुसार बालकनी में कभी भी भारी-भरकम फर्नीचर नहीं रखने चाहिए। बालकनी एंट्रेस के पास तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यहां पर रखे हुए फर्नीचर जैसे टेबल और बैठने के लिए चेयर या फिर गद्दी का आकार गोल होना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि फर्नीचर को पश्चिम दिशा की ओर रखा जाए। बालकनी में ज्यादा जगह हो तो झूला भी लगाना सही रहता है। बहुत लोग बालकनी में ही डस्टबिन रख देते हैं जोकि बिल्कुल भी सही नहीं है। डस्टबिन को यहां पर रखने से एनर्जी खराब होने लगती है। साफ सुथरी बालकनी से ही पूरे घर की पॉजिटिव एनर्जी का ग्राफ ऊपर की ओर जाएगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!