feng shui tips tibetan singing bowls benefits hindi फेंगशुई टिप्स: घर में जरूर रखें ये सिंगिंग बाउल, इन 3 खूबियों को जान आज ही ले आएंगे घर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

फेंगशुई टिप्स: घर में जरूर रखें ये सिंगिंग बाउल, इन 3 खूबियों को जान आज ही ले आएंगे घर

Singing Bowl Benefits: फेंगशुई टिप्स की मदद से घर की एनर्जी को आसानी से बदला जा सकता है। कुछ चीजों की मदद से चीजों को पॉजिटिव किया जा सकता है। आज बात करेंगे तिब्बती सिंगिंग बाउल की। नीचे जानें कि इसके क्या-क्या फायदे हैं?

Fri, 2 Jan 2026 11:45 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फेंगशुई टिप्स: घर में जरूर रखें ये सिंगिंग बाउल, इन 3 खूबियों को जान आज ही ले आएंगे घर

फेंगशुई में वास्तु शास्त्र की तरह ही कुछ नियम बताए गए हैं, जो कि घर की सुख-शांति में सहायक होते हैं। फेंगशुई का मेन काम होता है घर की ऊर्जा को शुद्ध करता है। ये एनर्जी बेस्ड ज्यादा होता है। फेंगशुई के कुछ आइटम भी हैं जिनकी मदद से घर की एनर्जी को अपने अनुकूल बदला जा सकता है। आज बात करेंगे वायरल तिब्बती सिंगिंग बाउल की। इन दिनों इसकी खूब मांग होती है और आपने भी कहीं ना कहीं इसके बारे में जरूर सुना होगा। बता दें कि ये धातु का बना एक कटोरा होता है। कई लोग इसे हिमाचली कटोरे के नाम से भी जानते हैं। ये सिंगिंग बाउल 7 तरह के धातुओं से मिलकर बनता है और इसी वजह से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस बाउल पर एक लकड़ी (चमड़े की लेयर चढ़ी हुई) की मदद से वाइब्रेशन पैदा किया जाता है। नीचे जानिए कि इस बाउल के क्या-क्या फायदे होते हैं?

स्ट्रेस को करता है दूर

तिब्बती सिंगिंग बाउल के बजने से जो तरंगे निकलती हैं वो तनाव को काफी हद तक कम कर देती है। रोजाना इसके इस्तेमाल से काफी राहत मिलती है। स्ट्रेस को दूर करने के साथ-साथ इसके निकलने वाली तरंगे मेडिटेशन में भी सहायक होती है। साथ ही ये घर से नकारात्मक ऊर्जा को कम करती है। इससे घर की एनर्जी काफी हद तक शुद्ध हो जाती है। रोजाना 10 से 15 मिनट किए जाने वाले मेडिटेशन के दौरान इसे जरूर बजाना चाहिए।

बढ़ती है एकाग्रता

दिमाग में एक साथ कई तरह के ख्याल आते हैं, जिससे कभी-कभी हमारा फोकस गड़बड़ होता है। आम तौर पर ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि किसी एक काम में मन नहीं लगता है जबकि वो जरूरी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मन एकाग्र नहीं होता है। अगर आपके साथ ऐसी समस्या है तो सिंगिंग बाउल को अपने पास रखें और इसे शांत कमरे में कुछ देर के लिए जरूर बजाएं। धीरे-धीरे आपको समझ आएगा कि ये आपके लिए कितना जरूरी था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: बर्बादी का रास्ता खोलता है ऐसा मेन डोर, तुरंत करें ये आसान से उपा
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: जूते पहनकर ही घर में मार लेते हैं एंट्री? होते हैं ये नुकसान

आती है अच्छी नींद

जिन लोगों को नींद की दिक्कत होती है, वो लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी आवाज सुनकर गहरी नींद आती है। इस बाउल की मदद से पहले मेडिटेशन करें। इसके बाद धीरे-धीरे अनिद्रा जैसी चीजें खत्म हो जाएंगी। साथ ही घर की एनर्जी भी अच्छी होती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!