feng shui tips Avoid entering your house with shoes and other footwear heres the reason फेंगशुई टिप्स: जूते पहनकर ही घर में मार लेते हैं एंट्री? हो सकते हैं ये बड़े नुकसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

फेंगशुई टिप्स: जूते पहनकर ही घर में मार लेते हैं एंट्री? हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

आम तौर पर लोग घर के अंदर बाहर वाले जूते-चप्पल पहनकर आ जाते हैं जबकि ऐसा करना गलत है। फेंगशुई के अनुसार ऐसा करने से कई नुकसान होते हैं। इसके बारे में नीचे विस्तार से जानिए और साथ ही में कुछ ऐसा उपाय भी जानिए जिससे इस तरह के नुकसान से बचा जा सके।

Tue, 23 Dec 2025 04:20 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फेंगशुई टिप्स: जूते पहनकर ही घर में मार लेते हैं एंट्री? हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

Feng Shui Tips for Main Door: फेंगशुई में वास्तु शास्त्र की तर्ज पर ही कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जिससे घर की एनर्जी को कुछ ही समय में बदल सकते हैं। अगर घर में नेगेटिव एनर्जी का एहसास हो रहा हो तो फेंगशुई के नियमों का पालन करके इसे पॉजिटिव में बदला जा सकता है। आम तौर पर देखा गया है कि थकान या फिर जल्दबाजी में लोग बाहर से आने के बाद जूते ये चप्पल पहनकर घर में ही आ जाते हैं। दिखने में छोटी सी लगने वाली ये आदत घर की पॉजिटिव एनर्जी को धीरे-धीरे खत्म करने लगती है। फेंगशुई के अनुसार इससे घर की एनर्जी खराब होती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इससे जुड़े कौन से नियम हैं? साथ ही जानिए कि जूते-चप्पल को घर में लाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

होता है आर्थिक नुकसान

दरअसल जब हम जूतों या फिर बाहर पहनी गई चप्पल को घर में ले आते हैं तो बाहर की सारी बुरी एनर्जी इसी के साथ आ जाती है। फेंगशुई के नियमों के अनुसार घर के एंट्रेंस यानी मुख्य द्वार को सबसे पवित्र माना जाता है। अगर यहीं पर जूते-चप्पल बिखरे हो या फिर कोई इन्हें पहनकर अंदर आ जाए तो इसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। ऐसा करने से पैसों के आने में रुकावट होती है। कई बार ऐसा होगा बिना वजह के ही कहीं पर पैसा रुक जाएगा। या फिर अपने आप ही खर्चे बढ़ने लगेंगे। इस वजह से जूते-चप्पल हमेशा घर के बाहर ही रखना चाहिए।

बढ़ने लगता है तनाव

बाहर के जूते-चप्पल को घर में लाने से ना सिर्फ आर्थिक स्थिति बिगड़ती है बल्कि मन भी अशांत रहने लगता है। बेवजह ही घर में कलेश होने लगेंगे और इससे तनाव की स्थति हमेशा घर के अंदर ही रहेगी। वहीं इन जूतों-चप्पल की वजह से ही घर की एनर्जी ऐसी बदलेगी कि सभी सदस्यों में बिना वजह ही चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। साथ ही कुछ लोग अचानक ही बैचेनी महसूस करने लगेंगे। फेंगशुई में ये साफ तौर पर बताया गया है कि जब भी घर की एनर्जी असंतुलित होती है तो उसका सबसे पहला असर रिश्तों और मन की शांति पर ही पड़ता है। तनाव और कलह की स्थिति में घर में कोई भी काम कभी पूरा हो ही नहीं सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: मिनटों में दूर भागेगी बुरी नजर, घर में कर लें ये छोटे-छोटे बदलाव
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: घर में रोज होने वाली कलह को खत्म करेगा ये छोटा सा उपाय

हेल्थ पर भी दिखता है असर

इसी के साथ घर की एनर्जी खराब होते ही सभी सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर देखने को मिलता है। थकान और नींद की समस्या जैसी कई चीजें एक साथ परेशान करने लगती है। अगर उपाय की बात की जाए तो कायदे से बाहर पहने जाने वाले जूते-चप्पल घर के अंदर रखने ही नहीं चाहिए। इसे घर के बाहर एक अलमारी में व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए। कहीं बाहर से आते हुए जूते-चप्पल को बाहर ही उतारने की आदत बना लेनी चाहिए। समय-समय पर जूते-चप्पल वाली अलमारी को साफ भी कर लेना चाहिए। उपाय के तौर घर के बाहर कुछ पौधे भी रख सकते हैं जोकि घर में नेगेटिव एनर्जी को आने से रोकते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!