feng shui tips avoid windows on both sides of the main entrance फेंगशुई टिप्स: बर्बादी का रास्ता खोल देता है घर का ऐसा मेन डोर, तुरंत करें ये आसान से उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

फेंगशुई टिप्स: बर्बादी का रास्ता खोल देता है घर का ऐसा मेन डोर, तुरंत करें ये आसान से उपाय

Main Door Feng Shui Tips: घर के मुख्य द्वार को लेकर फेंगशुई में कई नियम बताए गए हैं। साथ ही इसमें कई ऐसे टिप्स भी दिए गए हैं, जिसकी मदद से घर की एनर्जी को नेगेटिव से पॉजिटिव में बदला जा सकता है।

Wed, 24 Dec 2025 04:41 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फेंगशुई टिप्स: बर्बादी का रास्ता खोल देता है घर का ऐसा मेन डोर, तुरंत करें ये आसान से उपाय

Feng Shui Tips for Home: फेंगशई को कई लोग जापानी वास्तुशास्त्र कहते हैं। बता दें कि इसमें भी वास्तु की ही तरह ही घर, ऑफिस या फिर किसी भी जगह की एनर्जी से जुड़े नियम और उपाय बताए गए हैं। अगर घर के किसी भी कोने में भारी-भारी सा लगे या फिर हमेशा कलेश की स्थिति बनी रहे तो एक बार फेंगशुई के अनुसार कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। घर में रखी हुई चीजों के प्लेसमेंट या फिर दरवाजे आ खिड़कियों की स्थिति से जुड़े फेंगशुई में कई नियम बताए गए हैं। आज जानेंगे मुख्य द्वार से जुड़े फेंगशुई के कुछ ऐसे ही नियमों के बारे में...

ना हो ऐसा मुख्य द्वार

बता दें कि वास्तु शास्त्र की तरह ही फेंगशुई में भी घर के मेन डोर को काफी महत्व दिया जाता है। दरअसल यही वह जगह होती है जहां से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ ही इसी जगह से ही नेगेटिव एनर्जी का भी आगमन होता है। ऐसे में इस जगह का सही होना बेहद ही जरूरी है ताकि घर और इसमें रहने वाले सभी सदस्य किसी भी तरह की बुरी नजर से दूर रहें। बता दें कि फेंगशुई में बताया गया है कि अगर मुख्य द्वार के दोनों ओर खिड़की हो तो ये घर के लिए शुभ नहीं होता है। बता दें कि फेंगशुई के अनुसार घर की 'ची' ऊर्जा परिवार के सदस्यों को पॉजिटिव तरीके से प्रेरित करती है। अगर मुख्य द्वार के दोनों ओर खिड़की होती है तो ये ऊर्जा धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

होते हैं ये नुकसान

फेंगशुई के अनुसार जिन लोगों के घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर खिड़की होती है, वहां के लोगों की जिंदगी में कई तरह की दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं। अगर ऐसा कुछ आपके घर में हैं तो एक उपाय के जरिए इसके अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। अगर दोनों खिड़कियों पर कुछ गमले रख दिए जाए तो इसका अशुभ प्रभाव धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। साथ ही फेंगशुई में बताया गया है कि अगर इन खिड़कियों पर मनी प्लॉन्ट लगाया जाए तो ये बेहद ही शुभ माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: जूते पहनकर ही घर में मार लेते हैं एंट्री? होते हैं ये नुकसान
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: घर की बालकनी में लगाएं ये 3 पौधे, जान लें फर्नीचर रखने का नियम

ध्यान में रखें ये बातें

मुख्य द्वार को लेकर कुछ बातें हैं जिन्हें हमेशा ध्यान रखना चाहिए। अगर मेन डोर खुलते और बंद करते वक्त आवाज करें तो इसकी मरम्मत जल्दी करवा लेनी चाहिए। ऐसे दरवाजे घर में नेगेटिविटी लेकर आते हैं। फेंगशुई के कुछ आइटम मुख्य द्वार के आसपास रखने से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। आप अपने मुख्य द्वार के आसपास विंड चाइम लगा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर गणेश जी की मूर्ति को रखना भी शुभ माना जाता है। इस मूर्ति को रखने से घर के कई दोष अपने आप दूर होने लगते हैं। अगर मुख्य द्वार के आसपास जूते-चप्पल बिखरे हुए हैं तो इसे व्यवस्थित करें। हो सके तो इन्हें हमेशा शू स्टैंड में ही रखें। अगर घर में कोई पालतू जानवर है तो इसे मुख्य द्वार के आसपास नहीं बांधना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों की जिंदगी में कई बाधाएं आती हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!