Feng Shui Tips: डाइनिंग हॉल में इस नाजुक सी चीज को रखते ही खुल जाएंगे आपकी तरक्की के रास्ते, घर में आएगी खूब बरकत
Dining Area Feng Shui Tips: फेंगशुई में डाइनिंग टेबल से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। अगर सावधानी के साथ इन नियमोंं का पालन किया जाए तो घर में बरकत आ सकती है। साथ ही सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

Feng Shui Tips for Dining Hall: फेंगशुई एक ऐसी विद्या है जिसमें घर की एनर्जी को बैलेंस करने के उपाय दिए गए हैं। इसकी मदद से जिंदगी में ना सिर्फ सुख-समृद्धि आती है बल्कि सारी नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। मान्यता के हिसाब से घर की सही सजावट से ही घर में सकारात्मक ऊर्जा लाई जा सकती है। साथ ही फेंगशुई से जुड़ी कुछ चीजों को रखकर घर से नकारात्मकता को आसानी से दूर किया जा सकता है। ऐसे में जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है और धन-संपदा और खुशहाली के लिए रास्ता भी खुलने लगता है। आज बात करेंगे कि डाइनिंग हॉल से जुड़े फेंगशुई टिप्स के बारे में। आपको जानकर हैरानी होगी कि डाइनिंग हॉल में एक नाजुक सी चीज रखकर ही आप अपने घर में बरकत ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं डाइनिंग हॉल से जुड़े फेंगशुई टिप्स के बारे में-
डाइनिंग हॉल में रखें ये चीज
फेंगशुई के नियम के हिसाब से डाइनिंग हॉल में सबसे पहले तो फालतू की चीजें ना रखें। अगर यहां पर फेंगशुई के हिसाब से रंगों का चयन किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा आसानी से बाहर चली जाती है। फेंगशुई के नियमों के अनुसार अगर आप यहां पर सामने की ओर एक बड़ा सा शीशा लगा देंगे तो घर में खूब बरकत आएगी। यहां पर ध्यान देने वाली बात ये हैं कि शीशा इस तरह से लगाया जाए की डाइनिंग टेबल उसमें पूरी तरह से नजर आए। फेंगशुई के अनुसार अगर शीशे को इस तरह से लगाया जाए तो उसमें दिख रहा खाना बढ़ता है। ऐसे में बरकत आती है और तरक्की के रास्ते भी खुलने लगते हैं।
रखें इन 3 बातों का भी खास ध्यान
फेंगशुई के हिसाब से डाइनिंग एरिया से जुड़े कुछ और नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। कुछ नियम आप नीचे पढ़ सकते हैं...
1. फेंगशुई के अनुसार डाइनिंग हॉल में गोल या फिर ओवल शेप वाली टेबल को रखना शुभ माना जाता है। मान्यता के हिसाब से इससे घरवालों के बीच कन्युनिकेशन गैप नहीं रहता है। साथ ही लोगों के बीच अपनापन बढ़ता है।
2. यहां पर टेबल को रखते वक्त ध्यान रखें कि ये दीवार से थोड़ी दूर पर रखा हो। साथ ही खाने वाली की पीठ कभी भी दरवाजे की ओर ना हो तो चेयर की पोजीशनिंग ऐसी ही करें। इससे घर की एनर्जी अच्छी रहती है।
3. फेंगशुई के हिसाब से डाइनिंग हॉल की लाइट थोड़ी सॉफ्ट होनी चाहिए लेकिन ये पर्याप्त मात्रा में हो। इससे खाते समय माहौल शांत और सुखमय प्रतीत होगा। आप मन से खाना खाएंगे तो खुश रहेंगे।
सोर्स: फेंगशुई के स्वर्णिम सूत्र, लक्ष्मी प्रकाशन-दिल्ली
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन